Raksha Bandhan Rangoli Designs 2022 Images, Pics, Photos: हर वर्ष सावन मास की पूर्णिमा तिथि पर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन ना ही सिर्फ राखी का त्योहार मनाया जाता है बल्कि पूर्णिमा तिथि होने की वजह से व्रत भी रखा जाता है और भगवान विष्णु के साथ भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा भी की जाती है। राखी के पर्व पर महिलाएं साज-श्रृंगार करने के साथ अपने घर को भी सजाती हैं। भारत में हर एक त्योहार पर रंगोली बनाई जाती है। कहा जाता है कि रंगोली बनाने से घर में खुशहाली और समृद्धता आती है।रक्षाबंधन के दिन भी घर में रंगोली बनाना शुभ माना जाता है। आप भी रक्षाबंधन के पवित्र मौके पर अपने घर में रंगोली बनाना चाहते हैं तो यहां लेटेस्ट और ट्रेंडी डिजाइंस देखें।
रक्षाबंधन स्पेशल रंगोली डिजाइन
रक्षाबंधन पर अगर आप घर पर खास रंगोली बनाना चाहते हैं तो इस दिन आप रंगों की मदद से तरह-तरह के डिजाइन बना सकते हैं। आप चाहे तो रंगों की मदद से अपने घर की एंट्री या गेस्ट रूम में राखी और गिफ्ट बनाएं। इसके साथ आप राखी की थाली का डिजाइन भी बना सकते हैं। अगर आपको चित्र बनाना अच्छी तरह से आता है तो भाई-बहन को रंगों के द्वारा राखी बांधते हुए भी दिखा सकते हैं। आप नीचे दिए गए इन तस्वीरों से आइडिया ले सकते हैं।





फ्लोरल डिजाइन
रक्षाबंधन पर अगर आप सिंपल डिजाइन बनाना चाहते हैं तो फ्लोरल डिजाइन भी बना सकते हैं। फ्लोरल डिजाइन बनाने में बहुत सिंपल और दिखने में बहुत खूबसूरत लगते हैं। इन्हें बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है। फ्लोरल डिजाइन आप अपने घर के पूजा घर में भी बना सकते हैं।





राखी रंगोली डिजाइन
रंगों की मदद से आप अपने घर के आंगन, एंट्री, गेस्ट रूम या पूजा घर में सिंपल राखी डिजाइन भी बना सकते हैं। आप चाहें तो अलग-अलग रंगों की मदद भी ले सकते हैं। इसे बनाने में आपको ज्यादा समय भी नहीं लगेगा और यह दिखने में खूबसूरत भी लगेगा। इस शुभ दिन पर आप गणेश जी की रंगोली भी बना सकते हैं।

