Motivational Quotes by Oprah Winfrey: 'आज का अच्छा उपयोग करें'..., पढ़ें ओपरा विनफ्रे के ये प्रेरक व‍िचार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 12, 2022, 06:03 AM IST

Motivational Quotes by Oprah Winfrey : अगर आप भी अपने काम या लक्ष्यों को टालते रहते हैं तो ये आदत आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। अमेरिकी सेलिब्रिटी ओपरा विनफ्रे के ये शब्द बिल्कुल सटीक लगते हैं।

Motivational Quotes by Oprah Winfrey: 'आज का अच्छा उपयोग करें'..., पढ़ें ओपरा विनफ्रे के ये प्रेरक व‍िचार
Photo Credit: Indiatimes

Motivational Quotes by Oprah Winfrey : खुशहाली और स्वस्थ जीवन का राज पुरानी बातों में फंसे रहने या आने वाले कल के बारे में सोचते रहना नहीं है बल्कि आज में जीना है। पुरानी बातों में फंसे रहकर आपको कभी कामयाबी नहीं मिलेगी क्योंकि आप उसे नहीं बदल सकते। वहीं, भविष्य के बारे में सोचते रहने का भी कोई फायदा नहीं है। ऐसे में सबसे जरूरी है कि आप आज में जिएं। अमेरिकी सेलिब्रिटी ओपरा विनफ्रे का कहना है कि आपके पास बस यही क्षण है और इसका सर्वोत्तम उपयोग करें। स्टूडेंट्स अक्सर चीजों को स्थगित कर देते हैं और यह सबसे बुरी बात है। अगर आप कर सकते हैं, तो उसे करें और अपना सर्वश्रेष्ठ दें। इससे न सिर्फ आपको खुशी मिलना निश्चित है बल्कि ये आपको सफलता की ओर ले जाएगा।

पुरानी यादों से जुड़ी चीजों को हटाएं

किसी बुरी याद से जुड़ी चीजों को देखकर आपको अक्सर कई बातें याद आ जाती हैं और आप भूतकाल में फंस जाते हैं। ऐसी स्थिति से बचने के लिए उन चीजों को अपने घर से निकाल दें। एक बार ऐसी चीजें आपकी आंखों के सामने हट जाएंगी तो आपको बेहतर महसूस होगा। आप अपने पास्ट से बाहर निकल पाएंगे और वर्तमान समय पर फोकस कर पाएंगे।

सकारात्मक रहें और मुस्कुराए

हर दिन असीमित संभावनाओं से भरा है। हर सुबह एक सकारात्मक रवैया लेकर उठे और अपनी रणनीति तैयार करें। अगर आप अपने काम पर फोकस करेंगे और खुश रहेंगे तो हर काम बेहतर होगा। जब भी मौका मिले, लोगों से बात करें और मुस्कुराएं। अच्छी बातों को याद करें।

अपने​ काम से प्यार करें

रोजमर्रा की जिंदगी में अपने काम से प्यार करें। जब तक आप अपने काम में रुचि नहीं लेंगे तब तक आपको अच्छा महसूस नहीं होगा और आप काम टालने के बारे में सोचेंगे। पूरी रणनीति बनाएं और उसके अनुसार काम करें ताकि आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य न छूट जाएं।

आज में जिएं

आज में ​जीना बेहद जरूरी है। आज लोगों से हो रही बातचीत, आवाजें, हंसी, गंभीर बातें सभी को पूरी तरह से जिएं। आज के दिन का महत्व समझें और उसकी सराहना करें। आज का दिन ही आपके नियंत्रण में हैं।

End of Article