घर पर आसान तरीके से बनाएं हर्बल काजल, आंखों की सुंदरता पर लग जाएगा चार चांद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 10, 2022, 02:48 PM IST

Homemade Kajal: काजल लगाने से ना केवल आंखें खूबसूरत लगती हैं। बल्कि यह आंखों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। कहा जाता है कि काजल लगाने से आंखों की रोशनी तेज होती है और आंखें भी बड़ी नजर आती हैं। बाहर के काजल से बेहतर है कि आप घर में हर्बल काजल बनाकर इसका इस्तेमाल करें।

घर पर आसान तरीके से बनाएं हर्बल काजल, आंखों की सुंदरता पर लग जाएगा चार चांद
Photo Credit: Instagram

How To Made Harbal Kajal: काजल लगाने से खूबसूरती में चार चांद लग जाता है। यह ना केवल आंखों की खूबसूरती बढ़ाता है बल्कि आंखों की कई समस्याओं को भी दूर करता है। माना जाता है कि काजल लगाने से आंखें खूबसूरत और बड़ी लगती हैं। काजल का इस्तेमाल सदियों से महिलाएं अपने सिंगार के रूप में करती आ रही है। काजल लगाने के कई फायदे हैं। काजल लगाने से आंखों को ठंडक मिलती है और इससे आंखों के अंदर छिपी गंदगी भी दूर होती है। लेकिन, अगर काजल केमिकल युक्त है तो यह आपके आंखों को नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसलिए हर कोई घर में बनाए गए हर्बल काजल प्रयोग करने की सलाह देता है। नवजात शिशु के लिए भी यह काजल काफी फायदेमंद है।

घर पर बनाएं हर्बल काजल 

घर पर हर्बल काजल बनाने के लिए सबसे आसान तरीका है। पहले 1 बड़ा दीपक लेकर उसके लिए रुई की एक मोटी सी बाती तैयार कर लें। अब दीपक में घी या सरसों का तेल भरकर इसमें 1-2 टुकड़ा कपूर का डालें। अब बाती को भिगोकर दीपक को जलाएं। इसके बाद दीपक के दोनों ओर दो ईंट रखें और इसके ऊपर एक छोटी सी कटोरी रखें। अब रातभर के लिए दीपक को जलता हुआ छोड़ दें। अगर आप दिन में काजल बना रहे हैं, तो करीब 5 से 6 घंटे तक के लिए दीपक को जलाकर रखें। इसके बाद कटोरी के ऊपरी हिस्से में काजल बनकर तैयार हो जाएगा। 

बदाम से बनाएं काजल

इस काजल को बनाने के लिए आपके पास एक मिट्टी का दीपक और बदाम होना जरूरी है। अब आप मिट्टी के दीपक को तेल से जलाएं आए और अब उसके ऊपर प्लेट रख दें। लेकिन ध्यान दें कि प्लेट रखते वक्त दीपक बूझना नहीं चाहिए। अब आप उस प्लेट पर कुछ बदाम रखें और उन्हें अच्छे से जलने दें। जब बदाम अच्छे से जल जाए तो चाकू के माध्यम से उनकी कालिख को निकालें और डिब्बे में भर लें।

 एलोवेरा जेल से बनाएं काजल

इस काजल को बनाने के लिए आपके पास मिट्टी के दीपक के साथ-साथ कैस्टर ऑयल और एलोवेरा जेल का होना जरूरी है। अब आप मिट्टी के दीपक को कैस्टर ऑयल से जलाएं और उसके ऊपर एक प्लेट रखते हैं। उस प्लेट पर एलोवेरा का जेल फैलाएं और उसे जलने दें। जब एलोवेरा जेल अच्छे से जल जाए और उसका काला रंग आ जाए तब आप प्लेट को हटाएं और चाकू के माध्यम से एक डिब्बी में उसकी कालिख को इकट्ठा कर लें। 

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। क‍िसी भी तरह के ब्‍यूटी रुटीन से पहले एक्‍सपर्ट की सलाह जरूर लें।)

End of Article