Shardiya Navratri 2022 Khichdi: नवरात्रि में रख रहे हैं व्रत तो खाएं कुछ हेल्दी, बनाएं साबूदाने की खिचड़ी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 18, 2022, 06:32 PM IST

Shardiya Navratri 2022 Khichdi: नवरात्रि में 9 दिन के व्रत के दौरान शरीर की एनर्जी लो हो जाती है। ऐसे में व्रत में ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जो हेल्दी भी हो और स्वादिष्ट भी। नवरात्रि के व्रत में आप साबूदाने की खिचड़ी बना सकते हैं, यह काफी टेस्टी होती है। इसे बनाना भी बेहद आसान होता है।

Shardiya Navratri 2022 Khichdi: नवरात्रि में रख रहे हैं व्रत तो खाएं कुछ हेल्दी, बनाएं साबूदाने की खिचड़ी

Shardiya Navratri 2022 Khichdi: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 26 सितंबर से हो रही है और 5 अक्टूबर को समाप्ति होगी। सनातन धर्म में नवरात्रि के त्योहार का विशेष महत्व है। नवरात्रि में 9 दिन मां दुर्गा के नौ रूपों की उपासना की जाती है। माना जाता है कि मां दुर्गा का हर अवतार अलग- अलग शक्ति का प्रतीक है। इस दौरान कई भक्तों मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए नौ दिन का व्रत रखते हैं। कुछ लोग नवरात्रि के दिनों में प्याज लहसुन का सेवन करना छोड़ देते हैं। व्रत के दौरान भक्त मां दुर्गा की आराधना में लीन हो जाते हैं। अगर आप भी नवरात्रों में मां दुर्गा के 9 दिनों का व्रत रखते हैं या पहला आखिरी व्रत रखते हैं तो इस दौरान कुछ ऐसा बनाएं जो आपकी एनर्जी बढ़ाएं और स्वाद भी। ऐसे में आप साबूदाने की खिचड़ी ट्राई कर सकते हैं। यह स्वाद व सेहत दोनों में फायदेमंद है। आइए जानते हैं साबूदाने की खिचड़ी बनाने की आसान रेसिपी के बारे में।

इन सामग्री की पड़ेगी जरूरत

नवरात्रि के व्रत में साबूदाना की खिचड़ी बनाने के लिए साबूदाना, उबले आलू, घी, जीरा, हल्दी पाउडर, कड़ी पत्ते, हरी मिर्च, काली मिर्च दरदरी कुटी हुई, मूंगफली के दाने, सेंधा नमक, हरा धनियां बारीक कटा हुआ, नींबू की आवश्यकता होगी।

जानिए बनाने की विधि

साबूदाना खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाना लें और उन्हें अच्छे से धोकर पानी में कुछ घंटे के लिए रख लें। इसके बाद एक कड़ाही को मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए गैस पर रख दें। इसमें मूंगफली दाने डालकर उन्हें अच्छे से भून लें।इसके बाद मूंगफली दानों को दरदरा कूट लें। अब एक कुकर में आलू उबलने के लिए रख दें। आलू उबालने के बाद ठंडा होने के लिए छोड़ दें। फिर आलू को छिलकर टुकड़ों में काट लें। फिर साबूदाना फूल जाने के बाद उन्हें भी एक बर्तन में निकालकर रख लें। अब एक कड़ाही लें और उसमें घी डालकर धीमी आंच पर गर्म करें। जब घी गर्म हो जाए तो उसमें जीरा डालकर फ्राई करें और गैस की आंच कम रखें। जीरा जब भूरा हो जाए तो उसमें कड़ी पत्ते और हरी मिर्च डालकर फ्राई करें। इसके बाद इसमें कटे हुए उबले आलू डालकर भूनें।

आलू को पांच मिनट तक फ्राई करें।अब इस मसाले में साबूदाने डालकर अच्छे से फ्राई करें और 5 से 7 मिनट तक इसे कड़ाही में धीमी आंच में पकने दें। इसके ऊपर प्लेट से ढक दें। कुछ मिनट पकने के बाद इसमें दरदरे कूटे हुए मूंगफली दाने डालकर साबूदाना के साथ अच्छे से मिक्स कर दें। इसेके बाद इसमें सेंधा नमक, नींबू का रस डालकर चलाएं। तीन मिनट पकने के बाद गैस बंद कर दें। फिर इसके ऊपर बारीक कटी धनिया डाल दें। आपका टेस्टी साबूदाना की खिचड़ी बनकर तैयार हो जाएगी। इसे सबको सर्व करें। 

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)
 

End of Article