Pre Bridal Tips: शादी वाले दिन पाना चाहते हैं चेहरे पर निखार, तो एक महीने पहले करें इन घरेलू उपायों को ट्राई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 15, 2022, 08:46 AM IST

Home Remedies Tips For Bridal: हर दुल्हन की एक ही इच्छा होती है कि वे शादी वाले दिन सबसे खूबसूरत दिखें। इसके लिए वे महीनों पहले ही कई ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करने लगती हैं, लेकिन यह ब्यूटी प्रोडक्ट कई बार हमारे स्किन पर साइड इफेक्ट छोड़ देती है। इसके बजाय अगर घरेलू होममेड चीजों का इस्तेमाल किया जाए तो यह चेहरे के लिए सबसे फायदेमंद होती है।

Pre Bridal Tips: शादी वाले दिन पाना चाहते हैं चेहरे पर निखार, तो एक महीने पहले करें इन घरेलू उपायों को ट्राई
Photo Credit: Instagram

Pre Bridal Beauty Tips: अपनी शादी के दिन खूबसूरत दिखना हर लड़की की सबसे पहली चाहत होती है। ऐसे में दुल्हन अपने ज्वेलरी, मेकअप व कपड़ों से लेकर हर एक चीज की तैयारी सोच समझ कर करती हैं। शादी में सबसे जरूरी चीज लहंगा, ज्वेलरी और एक अच्छा मेकअप ही होता है। शादी में परफेक्ट दिखने के लिए दुल्हन महीनों पहले ही तैयारी शुरू कर देती है। इसके लिए वे ब्यूटी पार्लर जाकर तरह-तरह के प्रोडक्ट महीनों पहले ही इस्तेमाल करने लगती हैं, ताकि शादी वाले दिन चेहरे में निखार आ सकें। ऐसे में अगर बाजार के प्रोडक्ट के बजाय घरेलू उपाय का इस्तेमाल करें तो यह चेहरे में चार चांद लगा सकते हैं। खास बात यह है कि इन घरेलू उपायों से चेहरे में कोई भी साइड इफेक्ट नहीं होता। शादी से कम से कम 1 महीने पहले इन घरेलू उपायों को अपने स्किन पर जरूर इस्तेमाल करें। आइए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में...

नींबू के रस में कच्चा दूध मिलाकर लगाएं

शादी वाले दिन निखार पाने के लिए शादी से कम से कम एक महीने पहले रोज रात में नींबू के रस में कच्चा दूध मिलाकर हर रोज लगाएं। यह नेचुरल क्लींजर का काम करता है और इससे रंगत में भी निखार आता है।

आलू की स्लाइस काटकर लगाएं

इसके अलावा ब्लीच के लिए आलू की स्लाइस काटकर चेहरे पर इस्तेमाल कर सकते हैं। यह नेचुरल ब्लीच का काम करती है। इसके लिए आलू की पतला स्लाइस काटकर पूरे चेहरे पर रोजाना रगड़े और 10 से 15 मिनट तक इसे ऐसे ही छोड़ दें। इसे रोजाना करने पर चेहर पर निखार आने लगेगा।

आटे के चोकर व दूध से करें स्क्रब

डेड स्किन से छुटकारा पाने के लिए आटे के चोकर में कच्चा दूध मिलाकर रोजाना रात में सोने से पहले स्क्रब करें। ऐसा करने से चेहरे में डेड स्किन से छुटकारा मिल जाएगा।

फल और हरी सब्जियों का करें सेवन

चेहरे में नेचुरल निखार पाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी चाहिए। फल और हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। इसे चेहरे में भी निखार आएगा और शरीर में स्वस्थ्य रहेगा।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। क‍िसी भी तरह के ब्‍यूटी रुटीन से पहले एक्‍सपर्ट की सलाह जरूर लें।

End of Article