Dhanteras 2021: हिंदी में इन तस्वीरों और संदेशों से अपनों को दें धनतेरस की शुभकामनाएं, माना गया है शुभ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 18, 2022, 12:43 PM IST

धनतेरस का पर्व आज 2 नवंबर को मनाया जा रहा। आप इस मौके पर संदेशों और तस्वीरों के जरिए शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। इस दिन शुभ-मुहूर्त में खरीदारी की परंपरा है।

Dhanteras 2021: हिंदी में इन तस्वीरों और संदेशों से अपनों को दें धनतेरस की शुभकामनाएं, माना गया है शुभ

खरीदारी के लिए धनतेरस के दिन को बहुत शुभ माना गया है। इस मौके पर आप अपनों को ,करीबियों को और मित्रों को धनतेरस की शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। लोग इन्हें व्हाट्सएप्प डीपी या फिर स्टेटस के अलावा वॉलपेपर भी लगाना पसंद करते हैं। धनतेरस का पर्व दीपावली से पहले मनाया जाता है और इस साल यह 02 नवंबर को मनाया जा रहा है। कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाता है। इस बार दीपावली का पर्व 4 नवंबर को है।

आज से ही आपके यहाँ धन की बरसात हो
माँ लक्ष्मी का वास हो, संकटों का नाश हो
हर दिल पर आपका राज हो, उन्नति का सर पर ताज हो
और घर में शांति का वास हो! 
शुभ धनतेरस 2021 



 
बैठकर जिसमें है लक्ष्मी मां है आयी
देने आपके परिवार को धनतेरस की बधाई
धनतेरस की शुभकामनाएं।


इन दीपों से रोशन आपका जहान हो,
पूरा आपका हर एक काम हो,
माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहे आप और आपके परिवार पर,
धनतेरस आपके लिए बहुत भाग्यवान हो,
धनतेरस की बधाई।



दिनोदिन बढ़ता जाये आपका कारोबार,
परिवार में बना रहे स्नेह और प्यार,
होती रहे सदा अपार धन की बोछार,
ऐसा हो आपका धनतेरस का त्योहार.
धनतेरस की आपको बहुत शुभकामनायें



आपके चेहरे पर मुस्कान रहे इतनी की,
खुशियों की न रहे कोई कमी
मेरी तरफ से आपको और आपके परिवार को
मुबारक हो धनतेरस!


धनतेरस का शुभ दिन आया,
सबके लिए नयी खुशियां लाया,
लक्ष्मी गणेश विराजे आपके घर में,
सदा आप पर रहे सुखों की छाया.
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं



लक्ष्मी आएगी इतनी की सब जगह नाम होगा,
दिन रात व्यापार बढ़े, इतना अधिक काम होगा,
घर, परिवार, समाज में बनोगे सरताज.
धनतेरस की शुभ शुभकामनाएं


हीरे मोती से सजा आपका वास हो,
मिटे दूरियां, सब आपके पास हों,
ऐसा धनतेरस आपका इस साल हो
धनतेरस की शुभकामनाएं


धनतेरस की है सबको बधाई,
सदा रहे घर में लक्ष्मी जी की परछाई,
प्रेम मोहब्बत से रहना सब,
क्‍योंकि धन के रूप में बरसता है रब
हैप्पी धनतेरस 2021



चांद की चांदनी, बसंत की बहार,
फूलों की खुशबू, अपनों का प्यार,
मुबारक हो आपको धनतेरस का त्योहार.
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं


End of Article