White Hair Problem: कम उम्र में ही बाल हो रहे हैं सफेद तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, बालों को मिलेगी नई जान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 16, 2022, 02:03 PM IST

Home Remedies Tips To Get Rid Of White Hair: आजकल किसी भी उम्र में बालों का सफेद होना एक आम समस्या हो गई है। खराब लाइफस्टाइल व प्रदूषण की वजह से बालों में कई समस्याएं हो जाती है। इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू टिप्स आजमा सकते हैं।

White Hair Problem: कम उम्र में ही बाल हो रहे हैं सफेद तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, बालों को मिलेगी नई जान
Photo Credit: Instagram

Hair problem: भागदौड़ भरी जिंदगी व खराब लाइफस्टाइल और उसमें खराब प्रदूषण इन सबका इफेक्ट हमारे शरीर में पड़ता है। इससे स्किन से लेकर बालों से संबंधित कई समस्या पैदा होती हैं। इनमें से एक है बालों का सफेद होना। बालों का सफेद होने की समस्या आम है। आजकल कम उम्र के बच्चों में भी यह समस्या दिखाई देती है। सफेद बालों को छिपाने के लिए अक्सर लोग कई हेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, वहीं कम उम्र के लोग भी बालों में तरह-तरह के कलर और केमिकल का प्रयोग करते हैं, जो हमारे बालों के लिए तो हानिकारक है ही इसके साथ ही हमारी त्वचा के लिए भी नुकसानदायक है। आइए जानते हैं सफेद बालों से छुटकारा पाने के कुछ घरेलू उपायों के बारे में। यह उपाय अपनाकर आप बालों को सुरक्षित व सफेद होने से बचा सकती हैं।

अदरक शहद का लगाएं पेस्ट

अदरक आपके बालों के लिए काफी असरदार है। ये बालों को काला बनाए रखने में मदद करता है। इसके लिए आप सबसे पहले अदरक को कद्दूकस कर लें। फिर इसमें शहद मिलाएं। इसके बाद इस पेस्ट को अपने बालों पर कम से कम हफ्ते में दो बार लगाएं। इस बालों में लगाकर कम से कम 1 से दो घंटे तक छोड़ दें। इससे बाल सफेद होने कम हो जाएंगे।

आंवला का रस लगाएं

आंवला बालों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद व गुणकारी है। आंवला को लगाने के लिए सबसे पहले आप आंवले को मसल कर उसकी गुठली निकाल दें। इसके बाद इसे पानी में उबाल लें।  इसे तब तक उबालें जब तक पानी आधा न हो जाए। अब इसमें मेहंदी और नींबू का रस मिलाकर इसे अपने बालों पर लगाएं।

नारियल व जैतून का तेल लगाएं

बालों को सफेद होने से रोकने के लिए आप नारियल या जैतून के तेल की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आप आधा कप नारियल या जैतून का तेल को हल्का गर्म करें। अब इसमें 4 कपूर मिलाएं। जब कपूर पूरी तरह से घुल जाए तो इसे अपने सिर पर 15 मिनट तक मालिश करें और फिर बालों को शैंपू से धो लें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। क‍िसी भी तरह के ब्‍यूटी रुटीन से पहले एक्‍सपर्ट की सलाह जरूर लें।

End of Article