Ajwain In Summers: अजवाइन सेहत के लिए है रामबाण, लेकिन क्या गर्मियों में इसका सेवन फायदा करेगा? यहां जानिए

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 30, 2022, 01:55 PM IST

Ajwain Side Effect In Summer: अजवाइन हमारी सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन गर्मियों में इसका ज्यादा प्रयोग आपको नुकसान पहुंचा सकता है। माना जाता है कि अजवाइन की तासीर गर्म होती है। इसका गर्मियों में कम से कम सेवन करना चाहिए।

Ajwain In Summers: अजवाइन सेहत के लिए है रामबाण, लेकिन क्या गर्मियों में इसका सेवन फायदा करेगा? यहां जानिए
Photo Credit: Instagram

Do not use celery much in summer: आमतौर पर हर किसी के किचन में अजवाइन जरूर मिल जाएगी। अजवाइन सेहत की कई समस्याओं से छुटकारा दिला देती है। अजवाइन में बड़े गुणकारी तत्व होते हैं। यह हमारे पाचन तंत्र को मजबूत भी रखती है। पेट से जुड़ी सभी समस्याओं से छुटकारा दिलाने के लिए अजवाइन रामबाण है। पराठा, पूड़ी, सब्जी हर चीज में इसका इस्तेमाल किया जाता है। सर्दियों में इसका इस्तेमाल ज्यादा होता है। क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है और यह सर्दियों में हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है, लेकिन कुछ लोग गर्मियों में भी इसका बराबर उपयोग करते हैं। गर्मियों में इसका ज्यादा इस्तेमाल नुकसानदायक है। आइए जानते हैं कि गर्मियों में ज़्यादा अजवाइन का सेवन क्यों है नुकसानदायक...

गर्म होती है अजवाइन की तासीर

अजवाइन की तासीर गर्म होती है, इसलिए ऐसा माना जाता है कि गर्मियों में इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। यह शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है। वहीं अगर आप गर्मियों में इसका सेवन करना चाहते हैं तो ठंडी चीजों के साथ करें, जैसे- दही, लस्सी व छाछ मेंं इसका सेवन कर सकते हैं। अगर गर्मियों के मौसम में आपको जुकाम की समस्या होती है तो भी इसका सेवन चुटकी भर कर सकते हैं। वहीं महिलाओं में पीरियड के दौरान पेट दर्द ,ऐंठन जैसी समस्या में भी अजवाइन फायदेमंद है, लेकिन गर्मियों में जरूरत से ज्यादा इसका सेवन हानिकारक है।

गर्मी में ठंडे पाने के साथ सेवन

अजवाइन शरीर से कई बीमारियों को दूर करता है। माइग्रेन जैसी समस्या के लिए भी ज्वाइन रामबाण है। गर्मियों में पेट से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए अजवाइन का ठंडे पानी के साथ सेवन करना चाहिए। इसे तुरंत राहत मिलती है, लेकिन गर्मियों में इसका अधिक सेवन करने से बचें।

गर्मियों में अजवाइन खाने के साइड इफेक्ट

गर्मियों में ज्यादा अजवाइन का सेवन करने से कई तरह की समस्याएं हो सकती है, जैसे- पेट में जलन, नाक से खून आना, उल्टी व दस्त लगना,  सिर में दर्द व चक्कर आने जैसी समस्या भी हो सकती है। जो लोग गर्मियों में भी अजवाइन का ज्यादा पानी पीते हैं उन्हें भी सतर्क हो जाना चाहिए। इसका ज्यादा पानी पीने से सेहत पर नकारात्मक असर पड़ता है। इसके साथ ही एसिडिटी की समस्या भी होने लगती है। 

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। क‍िसी भी तरह के रुटीन से पहले एक्‍सपर्ट की सलाह जरूर लें)

End of Article