लाइफस्टाइल

बालों पर मुल्तानी मिट्टी या अंडा, कौन सा चीज लगाना ज्यादा फायदेमंद है, यहां जानें

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jan 7, 2025, 02:48 PM IST

हेयर प्रॉब्लम्स दूर करने के लिए आपने कई बार अंडे और मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल किया होगा। लेकिन क्या आपको मालूम है रि बालों के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद है। यहां जानें बालों के लिए अंडा या मुल्तानी मिट्टी कौन ज्यादा फायदेमंद है।

Image

multani mitti or egg on hair

धूल, मिट्टी, पॉल्यूशन का असर हमारी स्किन के साथ साथ हमारे बालों पर भी पड़ता है। हमारे बाल बेजान होकर टूटने लगते हैं। ऐसे में बालों की सही देखभाल करना बेहद जरूरी है। बालों की देखभाल करने के लिए लोग कई तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। वहीं कुछ लोग घरेलू नुस्खे की मदद से भी बालों की देखभाल करते हैं। इन घरेलू नुस्खे में सबसे ज्यादा लोग मुल्तानी मिट्टी और अंडे का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में यहां एक बड़ा सवाल ये उठता है कि मुल्तानी मिट्टी और अंडे में बालों के लिए ज्यादा क्या फायदेमंद होता है।

तो आपको बता दें कि अंडा और मुल्तानी मिट्टी दोनों ही बावों के लिए फायदेमंद माना जाता है। दोनों के इस्तेमाल का तरीका अलग होता है, लेकिन इन दोनों के इस्तेमाल से ही बालों से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। यहां जान लें दोनों के फायदे।

बालों पर मुल्तानी मिट्टी के फायदे

  • मुल्तानी मिट्टी एक नेचुरल क्लींजर की तरह काम करता है। यह बालों और स्कैल्प की गहराई से सफाई कर बैक्टीरिया से छुटकारा दिलाता है।
  • मुल्तानी मिट्टी में मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा दिलाने में सहायक साबित होते हैं।
  • मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे बालों की ग्रोथ अच्छी और तेजी से होती है।

बालों पर अंडे लगाने के फायदे

  • अंडा प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स माना जा रहा है, ऐसे में ये बालों को मजबूती प्रदान करता है। जिससे बाल कम टूटते हैं।
  • अंडे को लगाने से बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। ऐसे में बालों को लंबा करने के लिए आप इसे लगा सकते हैं।
  • अगर आप डैंड्रफ की समस्या से परेशान हैं तो अंडा आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके इस्तेमाल से डैंड्रफ की समस्या से आसानी से छुटकारा मिल सकता है।
Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article