लाइफस्टाइल

Anupama Saree Designs: टीवी की अनुपमा जैसी साड़ियां पहन लगेंगी चांद का टुकड़ा, देखें रुपाली गांगुली का लेटेस्ट साड़ी-ब्लाउज कलेक्शन

Anupama Saree Designs (अनुपमा लेटेस्ट साड़ी ब्लाउज डिजाइन): नए डिजाइन के साड़ी-ब्लाउज ट्राई करने हैं, तो अनुपमा यानि रूपाली गांगुली का साड़ी कलेक्शन रिक्रिएट करना एकदम ही बेस्ट है। देखें अनुपमा की साड़ी ब्लाउज डिजाइन नई, गर्मियों के लिए साड़ी, लेटेस्ट साड़ी फोटो।

Image

Rupali Ganguly Aka Anupama saree blouse designs

Anupama Saree Designs (अनुपमा लेटेस्ट साड़ी ब्लाउज डिजाइन): स्टाइल के मामले में टीवी की अनुपमा बेशक ही किसी से कम नहीं है। रुपाली गांगुली उर्फ अनुपमा अक्सर ही अपने सोशल मीडिया पर साड़ी पहन देसी अवतार फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं। ऐसे में अगर आप भी अनुपमा सा प्यारा लुक रिक्रिएट करना चाहती हैं। तो गर्मियों में शादी, पार्टी तो ऑफिस के हिसाब से भी ये वाली साड़ियों तो लेटेस्ट डिजाइन वाले ब्लाउज एकदम गजब लुक देंगे। यहां देखें लेटेस्ट ब्लाउज की डिजाइन, बनारसी से लेकर सिल्क-ज़री तक की लेटेस्ट डिजाइन्स। जिन्हें पहन पतिदेव के सामने जाएंगी, तो वे बेशक दोबारा अपना दिल हार बैठेंगे।

Latest Saree Blouse Design for Summer

Zari Work Saree design

Zari Work Saree design

ज़री वर्क की ये साड़ी बहुत ही ज्यादा मॉडर्न और स्टाइलिश लुक दे रही है। ऑफ वाइट पीच शेड की इस साड़ी को आप भी गाजरी रंग के स्वीटहार्ट नेक ब्लाउज संग स्टाइल कर सकती हैं। जैकेट के साथ इस साड़ी का लुक और निखर कर आ रहा है, पर आप ऐसी साड़ी को किसी कंट्रास्ट ब्लाउज संग भी बिना जैकेट के पहन सकती हैं।

Silk Saree Blouse design

Silk Saree Blouse design

सिल्क की ये हैवी शाइन वाली साड़ी का भी कोई जवाब नहीं है। गोल्डन शेड की इस साड़ी को आप हरे रंग के ब्लाउज के साथ भी पहनेंगी तो लुक एकदम नया नया और खिला खिला ही आएगा। लूज पल्ला फॉलिंग में प्लीट्स स्टाइल का साड़ी ड्रेप भी अच्छा लगेगा।

Best Saree's for Summer

Best Saree's for Summer

गर्मियों के हिसाब से कोई सिंपल और सुंदर लुक वाली साड़ी पहननी है, तो फिर ये वाली साड़ी का कोई जवाब नहीं है। फॉर्मल पैटर्न की ये कॉटन साड़ी आप हैवी वर्क ब्लाउज संग भी पहन सकती हैं।

Banarasi Silk Saree

Banarasi Silk Saree

बनारसी पैटर्न की ये पीले रंग की ज़री शाइन वाली साड़ी की तो बात ही एकदम अलग है। हैवी वर्क राजस्थानी स्टाइल ब्लाउज के साथ इस साड़ी का लुक और गजब लग रहा है। लाल या हरे रंग का कंट्रास्ट ब्लाउज भी इस साड़ी के साथ खूब सजेगा।

Latest Blouse design

Latest Blouse design

सीक्वेंस की नए डिजाइन वाली ये काली और गोल्डन हॉट लुक वाली साड़ी को लेडीज संगीत नाइट में पहन सकती हैं। काले सीक्वेंस में स्कूप या ने लुक वाला स्वीटहार्ट या स्क्वैयर नेक ब्लाउज भी इस साड़ी संग खूब सुंदर लगेगा।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article