लाइफस्टाइल

झुर्रियों की होगी छुट्टी, बस इन घरेलू चीजों से तैयार करें Anti-Aging फेस पैक

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 4, 2025, 11:03 AM IST

बढ़ती उम्र के लक्षण अगर कम उम्र में ही आने लगे हैं तो इसे एंटी-एजिंग फेस पैक के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। यहां हम आपको 3 ऐसे फेस पैक के बारे में बता रहे हैं जिसका इस्तेमाल कर आप झुर्रियों को कम कर सकते हैं।

Image

एंटी एजिंग फेस पैक(Image: istock)

चेहरे पर झुर्रियों और फाइन लाइंस का आना बढ़ती उम्र की निशानी होती है। लेकिन इन दिनों खराब लाइफस्टाइल, गलत खान-पान और स्ट्रेस की वजह से उम्र से पहले ही चेहरे पर रिंकल्स आने लगते हैं। रिंकल फ्री त्वचा पाने के लिए ज्यादा लोग मार्केट में मिलने वाले स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि घर पर एंटी-एजिंग फेस पैक तैयार कर आप रिंकल्स से छुटकारा पा सकते हैं। यहां जान लें एंटी-एजिंग फेस पैक तैयार करने का तरीका।

Anti Aging Face Packs - एंटी एजिंग फेस पैक

सेब का फेस पैक

रिंकल फ्री त्वचा पाने के लिए आप सेब के फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले सेब को छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर इसे पानी में उबालें। जब ये मुलायम हो जाए तो इसे किसी कटोरी में निकालें और ठंडा होने दें। जब ये ठंडा हो जाए तो इसे मैश कर ले। फिर इसमें एक चम्मच शहद और मिल्क पाउडर मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसके बाद इस फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर अप्लाई करें। 20 से 25 मिनट तक इसे लगा रहने दें और फिर चेहरा धो लें।

अंडे का फेस पैक

अंडे का फेस पैक भी झुर्रियों को कम करने में सहायक माना जाता है। अंडे की सफेदी में एंटी-एजिंग गुण होते हैं जो रिंकल्स को कम करने में सहायक माने जाते हैं। फेस पैक बनाने के लिए अंडे के सफेद हिस्से को आधा चम्मच दूध की मलाई और एक चम्मच नींबू के रस के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इन चीजों को चेहरे पर अप्लाई करें। 15 मिनट बाद उस फेस पैक को हटा लें। हफ्ते में कम से कम 3 बार इस पैक का इस्तेमाल करें।

दही का फेस पैक

झुर्रियों को कम करने के लिए आप दही से बने फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फेस पैक को बनाने के लिए 2 चम्मच दही, एक चम्मच शहद, एक चम्मच ताजे नींबू का रस और चुटकी भर हल्दी मिलाकर पैक तैयार कर लें। फिर इसे चेहरे पर 10-15 मिनट के लिए अप्लाई करें। 20 मिनट बाद चेहरा धो लें। नियमित रूप से इस फेस पैक का इस्तेमाल करने से झुर्रियों की समस्या से आसानी से छुटकारा मिल सकता है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article