लाइफस्टाइल

चेहरे पर झलकने लगा है बुढ़ापा, तो स्किन टाइटनिंग के लिए अपनाएं ये असरदार उपाय

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 16, 2024, 06:53 AM IST

बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर रिंकल्स आना आम बात है, लेकिन ज्यादातर लोग चाहते हैं कि उनकी स्किन हमेशा ग्लो करती रहे और वो बुढ़ापे में भी जवां दिखें। अगर आपकी भी यही ख्वाहिश है तो ये 4 चीजें फॉलो कर आप 60 में भी जवां दिख सकते हैं।

Image

How to look young

हर किसी की यही ख्वाहिश होती है कि उसकी स्किन लंबे समय तक यंग और जवां बनी रहे। इसके लिए महिलाएं महंगे महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन बढ़ती उम्र की वजह से चेहरे पर बुढ़ापा झलकने लगता है। चेहरे पर झुर्रियां आने लगती है और स्किन लूज होने लगता है। अगर आप भी इस तरह की समस्या से परेशान हैं और इससे छुटकारा पाना चाहती हैं तो रोजाना ये टिप्स फॉलो कर सकती हैं। इन टिप्स को फॉलो करने से स्किन लंबे समय तक जवां और ग्लोइंग बनी रहेगी।

स्ट्रेस फ्री रहें

स्ट्रेस आपको उम्र से पहले बूढ़ा बना सकता है। ऐस में छोटी-छोटी बातों पर स्ट्रेस लेना बंद करें। जरूरत से ज्यादा तनाव स्किन के साथ-साथ आपकी ओवरऑल हेल्थ को भी नुकसान पहुंचाता है।

एक्सरसाइज

स्किन को टाइट बनाए रखने के लिए एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है। एक्सरसाइज करने से चेहरे पर हमेशा चमक बनी रहती है।

7-8 घंटे की नींद

अगर आप लंबे समय तक यंग दिखना चाहते हैं तो 7-8 घंटे नींद जरूर लें। साउंड स्लीप आपके एजिंग प्रोसेस को काफी हद तक स्लो कर सकता है।

हेल्दी-बैलेंस्ड डाइट प्लान

अपनी डाइट में विटामिन, मिनरल और फाइबर से भरपूर चीजों को शामिल करें। इसके लिए आप फल, ग्रीन वेजिटेबल्स, ड्राई फ्रूट्स, सीड्स और डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन कर सकते हैं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article