लाइफस्टाइल

Ananya Panday: गरारे में गजब लगीं अनन्या पांडे, लेटेस्ट लुक में सेट किया खास ट्रेंड

Ananya Panday: अनन्या पांडे ने एक हालिया इवेंट में खास गरारा सेट पहना था। इस लुक को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है, गरारा के साथ वाला टॉप और जैकेट ही नहीं, ज्वेलरी और मेकअप भी काफी चर्चा में है। देखें इस लुक से जुड़ी सारी डिटेल्स यहां -

Image

Ananya Pandey

Ananya Panday: बॉलीवुड की उभरती हुई अभिनेत्री अनन्या पांडे ने हमेशा अपने फैशन सेंस से सबको प्रभावित किया है। चाहे वह जिम में माइक्रो शॉर्ट्स पहनकर जा रही हों या रनवे पर चल रही हों, उनका हर लुक एक स्टाइल स्टेटमेंट बन जाता है। हाल ही में, उन्हें स्वदेश क्रिसमस समारोह में देखा गया, जहां उन्होंने अपने ट्रेडिशनल लुक को शानदार स्टाइलिंग के साथ और भी खूबसूरत बनाया था। अपने लेटेस्ट लुक से अनन्या ने इस फेस्टिव सीजन के लिए खास ब्लाउज स्टाइलिंग के बेहतरीन टिप्स शेयर कर दी हैं।

गरारा फिर हुआ ट्रेंडी

अनन्या की हालिया उपस्थिति में, उन्होंने अपने आगामी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा' के प्रमोशन के दौरान एक खूबसूरत कोरल गरारा सेट पहना। इस आउटफिट में बहुत ही खूबसूरत और बारीक शीशे का काम और नाजुक कढ़ाई की गई थी। उनके गरारे की पैंट्स को एक बस्टियर और एक ओवरसाइज केप के साथ पेयर अप किया गया था। उनकी स्टाइलिस्ट, अमी पटेल और अनुष्का दामानी ने इस लुक को स्टेटमेंट झुमकों के साथ पूरा किया, जो उनके आउटफिट को और भी निखारता है। हल्का मेकअप और सिंपल हेयरस्टाइल ने इस ट्रेडिशनल लुक को और भी आकर्षक बना दिया था।

ऐसा था पूरा लुक

इस खास लुक के लिए अनन्या ने नारंगी पीच रंग का हैवी गोल्डन मिरर वर्क से लदा हुआ गरारा पैंट पहना था। जिसके साथ ब्रालेट पैटर्न का टॉप और मैचिंग केप स्टाइल किया गया था। ये वाला कलर कॉम्बिनेशन काफी फ्रेश लगा वहीं अनन्या के स्किन टोन के साथ काफी अच्छा लग रहा था। आउटफिट के साथ साथ उन्होने हैवी लॉन्ग चांदबाली ईयररिंग्स पहनी थी।

गरारा और शरारा का अंतर

अक्सर ही बड़े बड़े फैशन लवर्स को भी शरारा और गरारा के बीच का अंतर नहीं पता होता है। ऐसे में गरारा और शरारा में अंतर को समझना भी जरूरी है। गरारा घुटने तक फिट होता है और उसके बाद फुलता है, जबकि शरारा कमर से नीचे की ओर चौड़ा और ढीला होता है। गरारा के इतिहास को अवधों से जोड़ा जाता है जबकि शरारा मुगलों द्वारा पेश किया गया था।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article