Rangoli Designs For Ambedkar Jayanti 2025: अंबेडकर जयंती भारत में हर वर्ष 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के रूप में मनाई जाती है। डॉ. अंबेडकर भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार, समाज सुधारक और दलितों के अधिकारों के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने अपने जीवन को सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित कर दिया। इस दिन लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, रैलियों और संगोष्ठियों का आयोजन होता है, और उनके विचारों को याद किया जाता है। अंबेडकर जयंती पर बाबा साहब के महान योगदान का स्मरण करते हुए रंगोलियां भी बनाई जाती हैं। अगर आप भी अंबेडकर जयंती पर रंगोली से अपना घर, स्कूल-कॉलेज या दफ्तर सजाना चाहते हैं तो यहां से रंगोली के डिजाइन्स देख सकते हैं।

Ambedkar Jayanti Rangoli images HD
मोर डिजाइन वाली रंगोली भी अंबेडकर जयंती पर आपके घर के आंगन की शोभा बढ़ा सकती है। इसके साथ बस आपको एक बाबा साहेब की तस्वीर बनानी है।

Ambedkar Jayanti Rangoli simple designs
जय भीम वाली रंगोली भी खूब बनती है। इस रंगोली में फूल बनाकर आप इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं। इसे बनाना भी काफी आसान है।

Ambedkar Jayanti Rangoli competition ideas
आप चाहें तो संविधान वाली रंगोली भी बना सकते हैं। इसमें आपको बस बाबा साहेब के हाथ में संविधान की किताब बनानी है और रंगोली में ही जय भीम भी लिखना है।

Dr Babasaheb Ambedkar birth anniversary rangoli design
इस तरह की 14 अप्रैल वाली रंगोली तो अंबेडकर जयंती की शान बनती है। इसे बनाने के लिए आपको बस 4 से 5 रंगों का इस्तेमाल करना है।

Jay Bhim Rangoli design
ये राउंड रंगोली डिजाइन भी काफी यूनिक है। इसमें आपको बाबा साहेब की छवि बनानी है। साथ में अशोक चक्र भी बना सकते हैं।
