Alta Mehndi Design Images (आलता डिजाइन): ट्रेडिशनल लुक के लिए इन दिनों कई ब्राइड्स तो एक्ट्रेसेस हाथों में मेहंदी की जगह आलता फ्लॉन्ट कर रही हैं। सोनम कपूर से लेकर सोनाक्षी तो अदिति राव तक ने शादी में मेहंदी नहीं बल्कि आलता ही लगाया था। तो ऐसे में अगर आप भी करवा चौथ के श्रृंगार के साथ मेहंदी नहीं कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं। तो आलता की ये वाली डिजाइन्स आपके गोरे गोरे हाथों में खूब सुंदर लगेगी। यहां देखें करवा चौथ 2024 के लिए स्पेशल आलता मेहंदी लेटेस्ट डिजाइन, आलता कैसे लगाते हैं, हाथों में आलता की डिजाइन।
Alta Design Images for Karwa Chauth 2024

Alta Design Latest
अदिति राव हैदरी ने अपनी शादी में बहुत ही खास लुक वाला आलता लगाया था। अगर आपको भी सिंपल और सुंदर लुक का आलता डिजाइन ट्राई करना है, तो ये लुक बेस्ट हो सकता है। चांद और पतली बॉर्डर बिंदी वाली ये डिजाइन बेहद प्यारी है।

Alta Design 2024
लाल रंग की कुर्ती के साथ वाला सोनम कपूर का ये आलता वाला लुक भी काफी वायरल हो रहा है। आप हाथों में ट्रेडिशनल बिंदी और टिप्स वाला आलता लगा सकती है। तो पैरों में ऐसे नए तरीके से त्रिकोण पैटर्न ट्राई किया जा सकता है।

Alta Mehndi design
पैरों में ट्रेडिशनल फूल बिंदी वाली डिजाइन तो हाथों में मांडला मेहंदी स्टाइल के भी आप आलता लगाकर फ्लॉन्ट कर सकती हैं। बेशक ही करवा चौथ पर ऐसे डिजाइन का आलता आपके लुक में चार चांद लगा ही देगा।

Karwa Chauth Mehndi Alta
सोनाक्षी का ब्राइडल आलता भी काफी ट्रेंड में रहा है। आप ऐसे सिंपल तरीके से भी आलता हाथों में सजा सकती हैं। जरूर ही कम मेहनत और बेहतरीन लुक वाला आलता मेहंदी आपको इस फेस्टिव सीज़न में ट्राई करना ही चाहिए।
