लाइफस्टाइल

MET GALA 2026 में राजकुमारी बन आलिया भट्ट ने मारी एंट्री, रेड कार्पेट पर छाया राहा की मम्मी का जादू

आलिया भट्ट का Met Gala 2026 लुक सिर्फ एक फैशन मोमेंट नहीं, बल्कि एक स्टाइल स्टेटमेंट है। ये लुक दिखाता है कि असली खूबसूरती तब आती है जब आप अपने स्टाइल में खुद को सहज महसूस करें।

Image

alia bhatt met gala 2026 look (pc: X)

Alia Bhatt In Met Gala 2026: जब भी आलिया भट्ट रेड कार्पेट पर उतरती हैं, कुछ खास होने वाला होता है। हाल ही में आलिया Met Gala 2026 का हिस्सा बनीं। अब आलिया भट्ट का मेट गाला लुक जब से सामने आया है, सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। कैमरों की फ्लैश लाइट के बीच एक्ट्रेस ने जिस आत्मविश्वास और ग्रेस के साथ एंट्री ली, उसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। फ्लोरल हैंडमेड साड़ी में एक्ट्रेस बेहद हसीन लग रही हैं। जिसके सामने बड़ी-बड़ी हॉलीवुड एक्ट्रेस भी फीकी पड़ गई हैं।

आलिया का ड्रीमी गाउन

आलिया का गाउन पहली नजर में ही अलग दिखता है। हल्के गोल्डन और क्रीम टोन के इस आउटफिट पर ग्रीन फ्लोरल पैटर्न ऐसे लग रहे हैं जैसे किसी पेंटिंग को कपड़े पर उतार दिया गया हो। ड्रेस का डीप नेक और स्ट्रक्चर्ड फिट इसे मॉडर्न बनाता है, जबकि फ्लोइंग फैब्रिक इसे एक ड्रीमी टच देता है। सबसे खास बात है इसका नेचर इंस्पायर्ड डिजाइन। ऐसा लगता है जैसे किसी गार्डन की खूबसूरती को गाउन में कैद कर लिया गया हो। यह लुक दिखाता है कि फैशन सिर्फ ग्लैम नहीं, एक स्टोरी भी हो सकता है।

जूलरी और मेकअप

आलिया ने अपने लुक को ओवरडू नहीं किया। उन्होंने एक स्टेटमेंट नेकलेस और छोटे इयररिंग्स पहने, जो उनके पूरे लुक को एलिगेंट बनाते हैं। ज्वेलरी का सिलेक्शन इतना सटीक है कि वह ड्रेस के साथ मेल खाता है, लेकिन उससे ध्यान नहीं हटाता। मेकअप की बात करें तो आलिया ने सॉफ्ट ग्लैम लुक चुना। न्यूड टोन, हल्की ब्लश और ग्लोइंग स्किन सब कुछ बहुत नेचुरल लगता है। उनकी आंखों का मेकअप सिंपल है, लेकिन एक्सप्रेसिव

मिसेस कपूर का हेयरस्टाइल

बालों को ओपन वेव्स में रखा गया है, जो पूरे लुक को और भी फ्रेश बनाता है। यह स्टाइल उन लोगों के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन है जो हेवी मेकअप से बचना चाहते हैं। इस लुक की एक और खास बात है इसका सस्टेनेबल फील। आजकल फैशन इंडस्ट्री में सस्टेनेबिलिटी एक बड़ा मुद्दा है, और आलिया का यह नेचर-थीम लुक उसी दिशा में एक संकेत देता है।

क्यों खास है ये लुक?

आलिया का यह मेट गाला लुक इसलिए अलग है क्योंकि इसमें कई चीजों का परफेक्ट बैलेंस है-

  • ग्लैमर और सादगी
  • मॉडर्न और क्लासिक
  • स्टाइल और स्टोरी

आलिया भट्ट का ये लुक उन लोगों के लिए भी इंस्पिरेशन है जो अपने स्टाइल में कुछ नया ट्राय करना चाहते हैं, लेकिन ओवरड्रेस नहीं दिखना चाहते।

Srishti
सृष्टि author

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्... और देखें

End of Article