लाइफस्टाइल

BAFTA में झिलमिलाता गाउन पहन आलिया भट्ट ने की नमस्ते, देखें किस बात से दुनिया का दिल जीत रही बॉलीवुड की 'रानी'

Alia Bhatt in BAFTA 2026: हाल ही में ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स अवार्ड्स 2026 में आलिया भट्ट बतौर प्रेजेंटर स्टेज पर नजर आई। इस इंटरनेशनल मंच से आलिया ने न सिर्फ अपने शिमर गाउन की वजह से सुर्खियां बटोरीं बल्कि कुछ ऐसा कर दिखाया की सभी लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।

Image

BAFTA में ऐसे पहुंचीं आलिया भट्ट

Alia Bhatt in BAFTA 2026: रविवार यानी 22 फरवरी 2026 को 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवार्ड्स (BAFTA) का आयोजन हुआ। एक ओर जहां यहां मणिपुरी फिल्म बूंग ने अवॉर्ड जीता तो वहीं इस आयोजन में आलिया भट्ट भी बतौर प्रेजेंटर शामिल हुई थीं। आलिया के लिए इस पॉपुलर इवेंट में हिस्सा लेने का पहला मौका था और सच कहें तो न सिर्फ फैशन से बल्कि एक और चीज से आलिया ने दिल जीत लिया।

दरअसल आलिया ने बाफ्टा के मंच से हिंदी में नमस्कार किया और साथ ही अपनी स्पीच भी राष्ट्र भाषा में दी। अपने इस अंदाज से आलिया ने साबित कर दिया कि वो यूं ही बॉलीवुड की रानी नहीं कहलातीं।

गुच्ची सिल्वर सीक्विन गाउन में नजर आई आलिया भट्ट

आलिया ने बाफ्टा 2026 रेड कार्पेट पर कस्टम गुच्ची सिल्वर सीक्विन बैकलेस गाउन में नजर आई। उनके आउटफिट में हॉल्टर नेक बैकलेस गाउन था जिसने उनकी फिगर को खूबसूरती से उभारा। लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने सफेद फर स्टोल कैरी किया। आलिया ने इस गाउन के साथ मैचिंग स्टेटमेंट इयररिंग्स पहने जिससे आलिया के फीचर्स और भी शार्प होकर उभर रहे थे।

आलिया का No मेकअप लुक

आलिया का मेकअप लुक सॉफ्ट और सटल था, जिसमें सिर्फ उन्होंने बिलकुल न के बराबर ब्लश, मस्कारा और न्यूड लिप शेड से अपनी लुक को मिनिमल बनाया। उनके स्टाइलिस्ट रेबेका कॉर्बिन मरे ने आलिया के बालों को बीच पार्टिंग के साथ खुला और लहराते हुए रखा, जिससे उनका कुट्योर लुक और निखर गया। उनके इस मेकअप चॉइस ने आलिया के लुक में चार चांद लगा दिए।

आलिया ने BAFTA में बोली हिंदी

आलिया भट्ट को BAFTA में बेस्ट नॉन-इंग्लिश फिल्म प्रेजेंट करने के लिए स्टेज पर बुलाया गया। एक्ट्रेस ने आते ही अपनी स्पीच हिंदी में कही, जिसका बाद में उन्होंने मतलब अंग्रेजी में भी समझाया। उनका ये वीडियो वायरल हो रहा है। लोग आलिया के हिंदुस्तानी कल्चर को दुनियाभर में फैलाने को लेकर सराहना कर रहे हैं। खासतौर पर उनके हिंदी में भाषण देने पर तो खुले दिल से उनकी सराहना हो रही है।

बाफ्टा 2026 में आलिया भट्ट का भाषण

आलिया ने बाफ्टा 2026 में अपने हिंदी भाषण में बोला - नमस्कार, अगला अवॉर्ड एक ऐसी फिल्म के लिए है जो अंग्रेजी में नहीं है। अभी से आप सबटाइटल की तरफ ना जाएं। मैं हिंदी में ये कह रही थी कि जो हमारा अगला अवॉर्ड है, वो एक ऐसी फिल्म के लिए है जिसकी भाषा अंग्रेजी नहीं है। क्योंकि फिल्में तो ढेर सारी अलग-अलग भाषाओं में बोलती हैं, लेकिन हम हमेशा जिस चीज की तारीफ करते हैं वो है सिनेमा की भाषा। और वो भाषा तो हम सब बहुत अच्छे से समझते और बोलते हैं।

इसके बाद अपनी बात का अंग्रेजी में अनुवाद भी आलिया ने इसी मंच से सुनाया।

तीसरी इंडियन एक्ट्रेस बनीं आलिया

आलिया से पहले बॉलीवुड की दो और एक्ट्रेस - प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण को भी BAFTA में अवॉर्ड प्रेजेंट करने का मौका मिल चुका है। अब ऐसा करके आलिया तीसरी इंडियन एक्ट्रेस बन चुकी हैं। फैंस उनकी तरक्की देखकर बेहद खुश हैं। बात करें आलिया के वर्क फ्रंट की, तो उनकी दो फिल्में 'अल्फा' और 'लव एंड वॉर' आनी हैं, जिसकी रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

यह लेख मूल रूप से गौरंगी (Gaurangi) द्वारा लिखा गया है, वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बतौर इंटर्न जुड़ी हुई हैं।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article