लाइफस्टाइल

Akshaya Tritiya 2025 Recipes: खीर से पंजीरी तक, अक्षय तृतीया पर लक्ष्मी मां को लगाएं उनके पसंदीदा भोग, यहां से नोट करें रेसिपी

Akshaya Tritiya Special Bhog Recipe: अक्षय तृतीया के दिन बनने वाले भोग बहुत स्वादिष्ट होते हैं, साथ ही इन्हें बनाना भी बहुत शुभ होता है। अगर आप भी इस खास त्योहार पर मां लक्ष्मी को भोग लगाने के लिए प्रसाद बनाना चाहते हैं तो यहां से रेसिपी देख सकते हैं।

Image

Akshaya Tritiya Special Bhog Recipe In Hindi

Akshaya Tritiya 2025 Special Bhog Recipe: अक्षय तृतीया का दिन हिंदू धर्म में काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है। सालभर लोग इस खास दिन का इंतजार करते हैं। इस दिन पर मां लक्ष्मी की पूजा होती है और उन्हें तरह-तरह के भोग चढ़ाए जाते हैं। इस दिन खासतौर से चावल से पकवान जरूर बनते हैं। अगर आपको भी अक्षय तृतीया के खास मौके पर मां लक्ष्मी को भोग लगाने के लिए प्रसाद बनाना है और आप प्रसाद की रेसिपी ढूंढ रहे हैं तो यहां से मदद ले सकते हैं। यहां पर केसरिया खीर से लेकर पंजीरी तक की पूरी रेसिपी मौजूद है। आप इसे यहां से नोट कर लें-

केसरिया मीठा चावल

kesariya chawal recipe in hindi

kesariya chawal recipe in hindi

केसरिया मीठा चावल बनाने के लिए एक कप बासमती चावल को धोकर 20 मिनट के लिए भिगो दें। थोड़े से केसर को दो बड़े चम्मच गर्म दूध में भिगोकर रख दें। एक कढ़ाई में दो बड़े चम्मच घी गर्म करें और उसमें कटे हुए काजू, बादाम और किशमिश हल्का सुनहरा भून लें, फिर इन्हें अलग निकाल लें। अब उसी कढ़ाई में चावल डालकर हल्का भूनें और फिर दो कप पानी डालकर मध्यम आंच पर पकाएँ। जब चावल आधे पक जाएं, तो उसमें तीन चौथाई कप चीनी, केसर वाला दूध और आधा चम्मच इलायची पाउडर डालें। धीमी आंच पर चावल गलने तक पकाएँ और फिर ऊपर से भुने हुए ड्रायफ्रूट्स डालकर परोसें।

पंजीरी

easy panjiri recipe

easy panjiri recipe

पंजीरी बनाने के लिए एक कप गेंहू का आटा लें और उसे धीमी आंच पर चार बड़े चम्मच घी के साथ सुनहरा होने तक भूनें। जब आटे से खुशबू आने लगे और रंग बदल जाए, तो गैस बंद कर दें। अब इसमें आधा कप पिसी हुई चीनी, आधा कप बारीक कटे हुए मेवे (काजू, बादाम, अखरोट) और एक चम्मच सूखे नारियल के बुरादे को मिलाएं। आप चाहें तो थोड़ा सा भुना हुआ मखाना भी डाल सकती हैं। सबको अच्छे से मिलाकर ठंडा होने पर पंजीरी को किसी एयरटाइट डिब्बे में भरकर स्टोर कर सकती हैं।

चावल की खीर

chawal ki kheer kaise banti hai

chawal ki kheer kaise banti hai

चावल की खीर बनाने के लिए आधा कप बासमती चावल को धोकर भिगो दें। एक लीटर फुल क्रीम दूध को एक भारी तले वाले बर्तन में उबालें। दूध में भीगे हुए चावल डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं, ताकि दूध तले में न लगे। जब चावल पूरी तरह से पक जाएं और दूध गाढ़ा हो जाए, तब उसमें आधा कप चीनी, कुछ केसर के धागे, और आधा चम्मच इलायची पाउडर डालें। साथ ही काजू, बादाम, और किशमिश भी डालें। कुछ मिनट और पकाने के बाद गैस बंद करें और ठंडी या गरम खीर को सर्व करें।

Srishti
सृष्टि author

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्... और देखें

End of Article