लाइफस्टाइल

एयरपोर्ट पर Krrish बनकर आईं ऐश्वर्या राय, पेरिस फैशन वीक के बाद लाल बाल और लंबा सा कोट पहनकर ऐसे लौटीं घर, लुक हुआ वायरल

Aishwarya Rai Bachchan News: पेरिस फैशन वीक 2026 में अपने हुस्न का जलवा बिखेरने के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन वापस घर लौट आईं हैं। और अब विश्व सुंदरी का एयरपोर्ट लुक वायरल है। देखें बच्चन बहू का लॉन्ग कोट लुक।

Image

Aishwarya Rai Bachchan returns back from Paris Fashion Week 2026

Aishwarya Rai Bachchan News: पेरिस फैशन वीक 2026 में ऐश्वर्या राय ने खास काले रंग का वेलवेट गाउन और केप ट्रेल वाला बेहद खूबसूरत आउटफिट पहना था। ऐश्वर्या की रैम्प वॉक वाली फोटोज के बीच अब उनकी वापसी वाली एयरपोर्ट लुक की फोटोज भी काफी सुर्खियों में है। मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंची बच्चन बहू अक्सर ही लंबे वाले कोट पहनती हुई नजर आती हैं। इस बार भी ऐश्वर्या ने लॉन्ग कोट वाला आइकॉनिक लुक फ्लॉन्ट किया हालांकि इस बार आउटफिट के साथ ऐश्वर्या के लाल रंग के बालों ने महफिल लूट ली। देखें ऐश्वर्या के लुक से जुड़ी डिटेल्स यहां -

ऐश्वर्या राय का लेटेस्ट एयरपोर्ट लुक

बच्चन बहू ऐश्वर्या राय के एयरपोर्ट लुक्स हमेशा ही बहुत वायरल होते हैं। इस बार भी पेरिस फैशन वीक से लौटते ही ऐश का नया लुक सुर्खियों में छा गया है। एयरपोर्ट के लिए ऐश्वर्या ने क्लासी और स्टाइल से भरा आउटफिट चुना था।

उन्होने ब्लू रंग की हल्की लूज बैगी पैंट्स के साथ बूट्स स्टाइल किए थे। वहीं केजुअल ब्लैक वी नेक स्टाइल टॉप के साथ क्लासी लेदर का जैकेट पहना हुआ था। इस लॉन्ग लेदर जैकेट कोट ने उनके सिंपल से लुक को एकदम आइकॉनिक बना दिया। क्लासी आउटफिट के साथ ऐश्वर्या ने हाथ में बड़ा सा काले रंग का लेदर स्टाइल हैंडबैग कैरी किया था।

इस लुक में बच्चन बहू के आउटफिट के साथ साथ उनके लाल रंग के सॉफ्ट वेवी कर्ल्स वाले बालों की भी चर्चा हुई। बाल के साथ लाल लिप्स और सनग्लासेस भी बहुत ही शानदार स्टाइल जोड़ रहे थे।

नेटिजन्स ने बुला दिया Krrish

बेशक ही ऐश्वर्या राय बच्चन का ये वाला एयरपोर्ट लुक अच्छा और फ्रेश नजर आया। लेकिन सोशल मीडिया पर नेटिजन्स ने ऐश्वर्या के इस लेदर लॉन्ग कोट को ऋतिक रोशन के क्रिश वाले लुक से भी कम्पेयर कर दिया। वहीं कई फैंस ने ऐश्वर्या के इस की काफी तारीफ भी की है। बीते कुछ सालों में ऐश्वर्या राय को उनके लुक्स, कपड़े तो बालों को लेकर काफी ट्रोलिंग और बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा है। लेकिन इस बात में कोई दो राय नहीं है कि, ऐश्वर्या का स्टाइल गेम हमेशा से ही आइकॉनिक रहा है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article