लाइफस्टाइल

Homemade Shampoo For Hair care: अब नहीं खर्च करने होंगे रुपये, घर पर झटपट तैयार करें केमिकल फ्री शैंपू,जानें बनाने का सही तरीका

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Oct 16, 2024, 02:41 PM IST

Homemade Shampoo For Hair care: धूल, मिट्टी, पॉल्यूशन का असर बालों पर देखने को मिलता है। ये हेयर फॉल का भी कारण बनते हैं। ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप घर पर शैंपू तैयार कर सकते हैं। यहां जानें शैंपू बनाने का तरीका।

Image

Homemade Shampoo For Hair care

Homemade Shampoo For Hair care: हर महिला की ख्वाहिश होती है कि उसके बाल कमर से लंबे हो और सिल्की हो। लेकिन धूल, मिट्टी, प्रदूषण, धूप का सीधा असर बालों पर पड़ता है। इसके अलावा गलत खान-पान का असर भी बालों पर पड़ता है। बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं और धीरे धीरे ये गंजेपन का कारण बन जाते हैं। हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं अलग अलग तरह के शैंपू का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन उसका कुछ ज्यादा असर देखने को नहीं मिलता।

यहां आज हम आपको घर पर आसान तरीके से शैंपू बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं। इस शैंपू का इस्तेमाल कर आप बालों से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

शैंपू बनाने का सामान

रीठा

आंवला

शिकाकाई

मेथी दाना

शैंपू बनाने का तरीका

घर पर शैंपू बनाने के लिए 5-6 रीठा, 2 चम्मच आंवला पाउडर, 5-6 शिकाकाई और 1 चम्मच मेथी दाना को रातभर 2-3 कप पानी में भिगोकर रखें। इसके बाद सुबह में इसे धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक उबालें। फिर इसे ठंडा होने के बाद छानकर शैंपू की तरह इस्तेमाल करें।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article