लाइफस्टाइल

Aam Panna Recipe: तपती दोपहर में AC से भी ज्यादा ठंडक देता है ये देसी आम पन्ना, जानें कच्चे आम का पन्ना बनाने की आसान रेसिपी

Aam Panna Recipe In Hindi: आम का पन्ना तो हर किसी को पसंद आता है। गर्मी से राहत दिलाने वाला ये पन्ना ठंडा होने के साथ टेस्टी भी होता है। अगर आप घर पर आम पन्ना बनाना चाहते हैं तो यहां दी गई रेसिपी को स्टेप बॉय स्टेप फॉलो कर सकते हैं।

Image

how to make aam panna recipe in hindi

Aam Panna Recipe In Hindi: गर्मी बढ़ती जा रही है। ऐसे गर्म मौसम में चिलचिलाती गर्मी और लू से बचने के लिए लोग आम का पन्ना पीते हैं। आम का पन्ना बनाना काफी ज्यादा आसान है, लेकिन कई सारे लोगों को आज ही इसकी रेसिपी नहीं आती और ऐसे में उन्हें पैसे खर्च कर बाहर से इसे ऑर्डर करना पड़ता है। अगर आप यहां दी गई रेसिपी को फॉलो करते हैं तो आप घर पर ही आम का पन्ना बना पाएंगे। यहां देखें कच्चे आम का पन्ना बनाने की रेसिपी-

आम पन्ना बनाने की सामग्री-

1. 2-3 मीडियम कच्चे आम

2. 2 छोटी चम्मच भुना जीरा पाउडर

3. 1/4 छोटी चम्मच काली मिर्च

4. 100- 150 ग्राम चीनी

5. 3 चम्मच पुदीना की पत्तियां

6. काला नमक

raw mango panna recipe

raw mango panna recipe

आम पन्ना बनाने की विधि-

कच्चे आम का पन्ना बनाने के लिए आम को धोकर किसी बर्तन में उबलने के लिए रख दें। आप चाहें तो कुकर या किसी खुले बर्तन में आम को उबाल सकते हैं। वैसे कच्चे आम का पन्ना बनाने का सबसे अच्छा तरीका है कि आम को धो लें और इन्हें छील कर गुठली से गूदा निकाल लें। अब इस गूदे को 1-2 कप पानी डालकर उबलने के लिए रख दें। इस पल्प को ठंडा होने पर मिक्सी में डालकर चीनी, काला नमक और पुदीने की पत्तियों डालकर पीस लें। अब इस पिसे हुए पल्प में करीब 1 लीटर ठंडा पानी मिला लें। इस पानी को छान लें और इसमें काली मिर्च, भुना हुआ जीरा पाउडर मिला दें। तैयार कच्चे आम के पन्ना में आइस क्यूब्स डालकर सर्व करें। पुदीना की पत्तियों से सजाकर आम पन्ना सर्व करें। आप इस आम पन्ना को फ्रिज में रख कर 3-4 दिन तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article