Aaj ki Paheli: इंटरनेट पर रोज नई-नई पहेलियां सामने आती रहती हैं, लेकिन कुछ पहेलियां ऐसी होती हैं जो दिमाग को सच में घुमा देती हैं। आज की पहेली भी कुछ ऐसी ही है, जो पहली नजर में हो सकता है कि आपको आसान लगे लेकिन इसका जवाब समझने के लिए आपको थोड़ा अलग सोचने की जरूरत पड़ेगी।
तो आज की पहेली कुछ इस तरह है -
अगर 1 1 1 1 = R,
2 2 2 2 = T,
3 3 3 3 = E,
4 4 4 4 = N,
तो बताइए 5 5 5 5 = ? का जवाब क्या होगा।

ब्रेन टीजर
पहेली का हिंट
वैसे अगर आप इसे सिर्फ नंबर के हिसाब से सुलझाने की कोशिश करेंगे, तो शायद कन्फ्यूजन बढ़ेगा। यही इस पहेली की खासियत है कि ये सीधे-सीधे गणित नहीं, बल्कि आपकी ऑब्जर्वेशन और भाषा की समझ को टेस्ट करती है।
दिमाग को एक्टिव रखने का आसान तरीका
ऐसी छोटी-छोटी पहेलियां आपके दिमाग को एक्टिव और शार्प बनाए रखने का आसान तरीका हैं। रोज एक पहेली सुलझाना आपके फोकस, मेमोरी और प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल को बेहतर बना सकता है। तो अगली बार जब भी आपको ऐसी कोई पहेली दिखे, उसे हल करने की कोशिश जरूर करें - क्योंकि हर पहेली के साथ आपका दिमाग थोड़ा और तेज होता है। लेकिन क्या इसी बीच आपको इस पहेली का जवाब मिला क्या।
कितने समय में आपने दिया जवाब
अब खुद से एक सवाल पूछिए - आपने इस पहेली का जवाब कितने समय में दिया?
- 5 सेकंड में जवाब मिल गया तो आप वाकई सुपर जीनियस हैं
- 10 सेकंड लगे तो बेशक आपकी ऑब्जर्वेशन स्किल शानदार है
- 15 सेकंड या उससे ज्यादा का समय लगा तो कोई बात नहीं, अगली बार और तेज सोचेंगे।
और अगर जवाब नहीं मिला है तो
अगर आप इस पहेली को खुद से सॉल्व नहीं कर पाए हैं तो यहां इसका जवाब जान सकते हैं। इस पहेली का पैटर्न ये है-
- 1+1+1+1 = 4 - four - आखिरी अक्षर = R
- 2+2+2+2 = 8 - eight - आखिरी अक्षर = T
- 3+3+3+3 = 12 - twelve - आखिरी अक्षर = E
- 4+4+4+4 = 16 - sixteen - आखिरी अक्षर = N
यानि हर केस में चारों नंबर को जोड़कर जो संख्या बनती है, उसे अंग्रेजी में लिखा गया है और उसका आखिरी अक्षर लिया गया है। अब इसी पैटर्न के आधार पर पहेली का जवाब Y होगा।

ऐसे सॉल्व होगी ये पहेली
5+5+5+5 = 20 - twenty - आखिरी अक्षर = Y
अब जब आपको इसका जवाब मिल गया है, तो एक बार फिर सोचिए कि आपको इसे समझने में कितना समय लगा? यही आपकी सोचने की गति और पैटर्न पहचानने की क्षमता को दर्शाता है। अगर आप चाहें, तो इस पहेली को अपने दोस्तों और परिवार के साथ भी साझा कर सकते हैं और देख सकते हैं कि कौन सबसे जल्दी इसका सही जवाब देता है। तो अगली पहेली के लिए क्या तैयार हैं आप!
