लाइफस्टाइल

5 योगासन जो Kareena Kapoor नियमित करती हैं, 45+ की उम्र में भी दिखती हैं सुपर फिट

करीना कपूर फिटनेस का वाकई कोई जवाब नहीं, 45 की उम्र में उनकी ऊर्जा, लचीलापन और फिट बॉडी लोगों को प्रेरित करती है। बेबो डेली योगा करती हैं, देखें 5 योगासन जो महिलाओं को करना ही चाहिए।

Image

Kareena Kapoor Yoga

बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश और फिट एक्ट्रेसेस की लिस्ट में गिनी जाने वाली करीना कपूर खान अपनी फिटनेस से लोगों को हैरान कर देती हैं। दो बच्चों की मां होने के बावजूद उनकी ऊर्जा, ग्लो और फिजिकल फिटनेस कई यंग अभिनेत्रियों को टक्कर देती है। करीना अक्सर इंटरव्यू और सोशल मीडिया पोस्ट में बता चुकी हैं कि योग उनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

45 की उम्र में बेबो डेली योगा करने में विश्वास रखती हैं और यही उनकी हेल्दी बॉडी का राज है। फिटनेस एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि योग सिर्फ वजन कम करने में ही नहीं, बल्कि शरीर को लचीला बनाने, स्ट्रेस कम करने और एजिंग धीरे करने में भी मदद करता है। आइए जानते हैं उन 5 योगासनों के बारे में जिन्हें करीना कपूर अपनी फिटनेस रूटीन में शामिल करती रही हैं।

1. सूर्य नमस्कार (Surya Namaskar)

करीना की योग रूटीन में सूर्य नमस्कार महत्वपूर्ण माना जाता है। यह पूरे शरीर की एक्सरसाइज की तरह काम करता है। इससे मांसपेशियां सक्रिय होती हैं, शरीर में लचीलापन बढ़ता है और कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है।

Kareena Kapoor Yoga Poses

Kareena Kapoor Yoga Poses

2. वीरभद्रासन (Warrior Pose)

यह योगासन पैरों, कंधों और कोर मसल्स को मजबूत बनाने में मदद करता है। वीरभद्रासन करने से शरीर का संतुलन बेहतर होता है और स्टैमिना बढ़ता है। लंबे समय तक सक्रिय रहने के लिए यह आसन काफी फायदेमंद माना जाता है।

3. वृक्षासन (Tree Pose)

एक पैर पर संतुलन बनाकर किया जाने वाला यह आसन शरीर और मन दोनों को स्थिर रखने में मदद करता है। वृक्षासन से फोकस बढ़ता है और शरीर का पोस्चर बेहतर होता है।

4. भुजंगासन (Cobra Pose)

भुजंगासन रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाने और पीठ की अकड़न कम करने में मदद करता है। लंबे समय तक बैठकर काम करने वालों के लिए भी यह योगासन उपयोगी माना जाता है।

5. अधोमुख श्वानासन (Downward Dog Pose)

यह योगासन शरीर के कई हिस्सों पर एक साथ काम करता है। इससे कंधे, हाथ, पैर और पीठ मजबूत होते हैं। साथ ही ब्लड फ्लो बेहतर बनाने में भी मदद मिल सकती है।

हालांकि करीना सी फिटनेस के लिए योग के साथ संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और नियमित दिनचर्या पर भी ध्यान देना जरूरी हैं। लेकिन योगा इस हेल्दी रूटीन में बहुत महत्वपूर्ण भाग निभाता है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article