लाइफस्टाइल

नहीं रहेगा एक भी सफेद बाल, नोट करें बालों को नेचुरली काला करने के 5 रामबाण तरीके

How to blacken hair naturally (बालों को नेचुरली काला कैसे करें): उम्र से पहले ही अगर आपके बाल भी सफेद हो गए हैं, तो नेचुरली बालों को काला करने के लिए ये वाले देसी नुस्खे काम आ सकते हैं। देखें बालों को नेचुरली काला कैसे करें, घरेलू नुस्खे।

Image

बालों को नेचुरली काला करने के 5 रामबाण तरीके (Photo Credit - Canva)

How to blacken hair naturally (बालों को नेचुरली काला कैसे करें): खराब खानपान, प्रदूषण, केमिकल वाले प्रोडक्ट्स आदि के कारण इन दिनों बहुत से लोगों को बालों से जुड़ी कई समस्याएं परेशान कर रही हैं। जिनमें से एक कम उम्र में बाल सफेद होने की भी है। आधे सफेद, पके हुए बाल अलग से हाइलाइट होते हैं, जो आपके लुक को खराब कर सकते हैं। वहीं सफेद बालों को काला करने के लिए अगर आप कोई केमिकल वाला हेयर कलर यूज करते हैं, तो समस्या और बढ़ सकती है। ऐसे में यहां देखें बालों को नेचुरली काला कैसे करें, बालों के लिए घरेलू नुस्खें

आंवला और मेहंदी

आंवला और मेहंदी का पाउडर मिलाकर लगाने से भी बाल नेचुरली काले और हेल्दी हो सकते हैं। ये वाला पेस्ट बनाने के लिए आपको 2 चम्मच आंवला पाउडर और 2 चम्मच मेहंदी पाउडर लेना होगा और उसमें थोड़ा सा दही या नारियल का तेल मिलाकर करीब 1-2 घंटे के लिए लगाना होगा।

भृंगराज तेल

भृंगरात तेल या फिर भृंजराज पाउडर भी बालों को काला करने के लिए रामबाण हो सकता है। आपको तेल को गर्म करने स्कैल्प पर मसाज करनी है और रात भर रहने देना है। वहीं पाउडर भी यूज कर सकते हैं।

कॉफी का पेस्ट

कॉफी का पेस्ट बालों में लगाने से बाल काले हो सकते हैं। सबसे पहले आपको 2-4 चम्मच कॉफी पाउडर लेना है और उसे पानी के साथ उबालकर गाढ़ा पेस्ट बना लेना है। फिर करीब 30-40 मिनट लगाकर शैम्पू से धो लेना है।

नारियल तेल और करी पत्ता

1 मुट्ठी करी पत्ता और उसमें नारियल का तेल मिलाकर उसे गर्म करके छान लें। इस तेल को स्कैल्प पर लगाना असरदार माना जाता है।

अलसी के बीज या जेल

2 चम्मच अलसी के बीज पानी में उबालकर उसका जेल बना लें और उसे बालों पर लगाएं। इससे भी बाल काले और चमकदार बन जाते हैं।

बालों को नेचुरली काला करने के लिए जरूर ही आपको ये वाले नुस्खे अपनाकर देखने ही चाहिए। इससे आपको सकारात्मक असर दिख सकता है वहीं इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं होते हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article