कच्चे शकरकंद से बनाएं ये 5 तरह की टेस्टी डिश, एकबार बनाओगे तो घर में सभी के फेवरेट बन जाओगे
- Authored by: Srishti
- Updated Dec 14, 2025, 06:32 PM IST
Easy Sweet Potato Recipe: ठंड के मौसम में शकरकंद की डिमांड बढ़ जाती है। आमतौर पर लोग उबाली हुई शकरकंद खाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप इस सब्जी से कई तरह की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। यहां हम आपको शकरकंद से बनने वाली 5 तरह की रेसिपी बता रहे हैं।
शकरकंद से बनने वाली 5 स्वादिष्ट रेसिपी (pic credit: canva)
Easy Sweet Potato Recipe: शकरकंद एक ऐसी सब्जी है जो स्वाद के साथ-साथ सेहत से भी भरपूर होती है। काफी कम लोगों को पता है कि शकरकंद में फाइबर, विटामिन A, विटामिन C और आयरन भी पाया जाता है। सर्दियों में इसका सेवन खास तौर पर किया जाता है, लेकिन इसे साल भर अलग-अलग तरीकों से भी खाया जा सकता है। अगर आप आजतक इसे बस उबालकलर खाते हैं, तो यहां से आप शकरकंद के 5 अलग-अलग डिशेज के बारे में जानें और आज ही ट्राई करें इसकी जबरदस्त रेसिपीज।
उबला हुआ शकरकंद चाट
यह सबसे आसान और हेल्दी रेसिपी है। शकरकंद को उबालकर छील लें और छोटे टुकड़ों में काट लें। इसमें नमक, काली मिर्च, नींबू का रस और थोड़ा चाट मसाला डालें। ऊपर से हरा धनिया डालकर परोसें। यह वजन कम करने वालों के लिए बहुत अच्छा स्नैक्स है।
शकरकंद की सब्जी
शकरकंद की सूखी सब्जी बहुत स्वादिष्ट लगती है। शकरकंद को छीलकर गोल या लंबे टुकड़ों में काट लें। कढ़ाही में तेल गरम करके जीरा, प्याज़ और हल्के मसाले डालें। फिर शकरकंद डालकर ढककर पकाएँ। यह सब्ज़ी रोटी या पराठे के साथ अच्छी लगती है।
शकरकंद टिक्की
उबले हुए शकरकंद को मैश करें। इसमें उबला आलू, नमक, हरी मिर्च, धनिया और थोड़ा ब्रेड क्रम्ब्स मिलाएं। अब इसकी टिक्कियां बनाकर तवे पर हल्का तेल लगाकर सेंक लें। इसे हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ खाया जा सकता है।
शकरकंद का हलवा
मीठा खाने के शौकीनों के लिए शकरकंद का हलवा एक बेस्ट ऑप्शन है। कद्दूकस किए हुए शकरकंद को घी में भूनें। फिर दूध, चीनी और इलायची डालकर पकाएं। ऊपर से ड्राय फ्रूट्स डालें। यह हलवा स्वादिष्ट होने के साथ पौष्टिक भी होता है।
शकरकंद सूप
शकरकंद का सूप हल्का और सेहतमंद होता है। उबले शकरकंद को मिक्सी में पीस लें। कढ़ाही में थोड़ा मक्खन डालकर अदरक-लहसुन भूनें और शकरकंद का पेस्ट डालें। पानी या वेजिटेबल स्टॉक डालकर उबालें। नमक और काली मिर्च मिलाकर गरम-गरम पिएं।
नए साल 2026 की ढेरों शुभकामनाएं। हमारे साथ देखें नए साल के खास बधाई संदेश, नए साल के संस्कृत शुभेच्छा संदेश, घर के बड़ों को हैपी न्यू ईयर कैसे कहें, न्यू ईयर विशेज फॉर हस्बैंड, वाइफ, बॉस, लव, नए साल के मोटिवेशनल बधाई संदेश, नए साल की देशभक्ति भरी विशेज। पढ़ें हैपी न्यू ईयर का जवाब कैसे दें। साथ ही देखें आज का राशिफल