लाइफस्टाइल

How To Teach Hindi To Kids: बच्चों को हिंदी सिखाना बन सकता है आसान, बस अपनाएं ये 3 सिंपल मजेदार टिप्स

How To Teach Hindi To Kids (बच्चों को हिंदी कैसे सिखाएं): हिंदी दिवस के अवसर पर अगर आप भी अपने बच्चे को हिंदी भाषा के और करीब लाना चाहते हैं और चाहते हैं कि वे अच्छी हिंदी बोलना सिखें। तो पेरेंट्स इन सिंपल और मजेदार टिप्स को फॉलों कर सकते हैं।

Image

How To Teach Kids Hindi (Photo - Istock)

How To Teach Hindi To Kids (बच्चों को हिंदी कैसे सिखाएं): हर साल 14 सितंबर के दिन पर देश भर में हिंदी दिवस मनाया जाता है। इस दिन स्कूल, कॉलेज समेत देशभर के अन्य संस्थानों में भारत की प्रिय भाषा हिंदी को सम्मान दिया जाता है, तो इसके प्रति प्यार और जागरुकता फैलाई जाती है। हालांकि मौजूदा समय की कड़वी सच्चाई यही है कि, आगे आने वाली पीढ़ी का हिंदी भाषा से धीरे धीरे कटाव बढ़ता जा रहा है।ऐसे में एक सवाल अक्सर लोगों के मन में रहता है कि इस डिजिटल युग में, जहां अंग्रेजी का दबदबा है, वहाँ अपने बच्चों को हिंदी भाषा से कैसे जोड़ें? कैसे उन्हें यह समृद्ध भाषा आसानी और मजे से सिखाई जाए?

ऐसे में बता दें कि, कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि, हिंदी सिखना या सिखाना कोई बहुत कठिन काम नहीं है। बल्कि ये तो एक बहुत ही ज्यादा मजेदार एक्टिविटी हो सकती है, बशर्ते इसे बोझिल तरीके से न पढ़ाया जाए। हिंदी दिवस के इस खास मौके पर, यहां हैं वो 3 आसान और मजेदार टिप्स जो हर पैरेंट्स के काम आ सकती हैं -

कहानियों का जादू करेगा काम

छोटी उम्र से लेकर बढ़ते बच्चों तक के मन में कहानियों के प्रति बेहद प्रेम रहता है। सोते समय तो फ्री टाइम में भी बच्चे कहानियां पढ़ना या सुनना पसंद करते हैं। ऐसे में बच्चों को कोई अंग्रेजी की किताब देने के बजाय आप कुछ हिंदी की रोचक किताबों लाकर उन्हें दे सकते हैं। इससे न सिर्फ बच्चों का भाषा के प्रति प्रेम बढ़ेगा बल्कि उनकी शब्दावली भी बढ़ेगी।

रोजमर्रा की बातचीत करें हिंदी में

घर का माहौल ही बच्चे की पहली पाठशाला होती है। बच्चे जैसा सुनते हैं वैसा ही बोलने लगते हैं। ऐसे में कोशिश करें कि घर पर रोजमर्रा के छोटे-छोटे वाक्य जैसे "पानी दो", "किताब लाओ", "खाना खा लो" हिंदी में बोले जाएं। जिससे बच्चे प्राकृतिक ढंग से अपने आसपास बोली जाने वाली भाषा को सुनकर और दोहराकर सीखेंगे। इसे एक गेम की तरह खेलें, जैसे – "यह क्या है?" और चीजों के नाम हिंदी में बताएं।

टेक्नोलॉजी का सहारा लें

आजकल के बच्चे फोन टैब से जुड़े ही रहते हैं। इस चीज का फायदा आप उन्हें हिंदी सिखाकर उठा सकते हैं। सोशल मीडिया पर तो प्ले स्टोर पर ऐसी कई एप्स हैं या एक्टिविटी चैनल्स हैं। जो बच्चों को हिंदी लिखना, बोलना अच्छे से सिखा सकते हैं। ऐसे कई पढ़ाई वाली ऐप्स और यूट्यूब चैनल्स हैं जो हिंदी वर्णमाला, शब्द और व्याकरण को इंटरएक्टिव गेम्स और एनिमेशन के जरिए सिखाते हैं। इसी के साथ साथ आप बच्चों को ड्राइंग, फ्लैश कार्ड्स आदि दिखाकर भी हिंदी सिखा सकते हैं।

हिंदी दिवस को कई लोग केवल एक औपचारिक दिन के नजरिए से देखते हैं। लेकिन हर भारतवासी को अपनी भाषा के महत्व को हमेशा याद रखना चाहिए और इसे दिल से सम्मान देना चाहिए। आजकल के बच्चों में हिंदी को लेकर रुचि कम है। ऐसे में बच्चों पर जबरदस्ती नहीं, बल्कि उनकी रुचि जगाकर ही हम उन्हें इससे जोड़ सकते हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article