लाइफस्टाइल

Fathers Day Quotes in Hindi 2026: 'पिता के बाद घर मकान बन जाता है..', यहां देखें फादर्स डे के प्रभावशाली कोट्स हिंदी में

Fathers Day Quotes in Hindi, Special Status, Images, Photos, Wallpapers: फादर्स डे 2026 के इस खास मौके पर आप इने कोट्स को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर कर दुनिया भर के पिताओं को नमन कर सकतें हैं।

Image

हैप्पी फादर्स डे कोट्स हिंदी में

Fathers Day Quotes in Hindi: पिता- ऐसा शब्द जो ना जाने कितनी ही भावनाओं, त्याग और प्रेम से मिलकर बना है। पिता वो होते हैं जो पूरे परिवार के सपनों को अपने कंधों पर उठाए चलते हैं। पिता वो होते हैं जो मां की तरह हर पल अपने प्यार का इजहार नहीं करते। उनकी खामोशी में भी बच्चों के लिए दुआएं और सीख छिपी होती हैं। बचपन में जब हम उनकी उंगली पकड़कर चलना सीखते हैं, तब समझ नहीं पाते कि यह उंगली सिर्फ सहारा नहीं, पूरी जिंदगी का भरोसा है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Happy Fathers Day Wishes Images

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: पिता पर 21 बेहतरीन शायरी

पिता अपनी इच्छाओं को अक्सर अधूरा छोड़ देते हैं, ताकि बच्चों के सपनों को पूरा कर सकें। वे अपने दर्द को कभी खुलकर नहीं बताते, लेकिन बच्चों की छोटी-सी परेशानी भी उन्हें रातभर जगाए रखती है। सच तो यह है कि पिता कोई रिश्ता नहीं, बल्कि वह एहसास हैं, जो जिंदगी भर हमें मजबूत बनाता है और हर मुश्किल में यह भरोसा दिलाता है कि हम कभी अकेले नहीं हैं।

Fathers Day Quotes in Hindi

Fathers Day Quotes in Hindi

फादर्स डे 2026 के इस खास मौके पर आप इने कोट्स को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर कर दुनिया भर के पिताओं को नमन कर सकतें हैं। यहां देखें फादर्स डे के कोट्स हिंदी में:

Happy Fathers Day Quotes in Hindi (फादर्स डे कोट्स इन हिंदी)

1. पिता वो पेड़ है जिसकी छाँव में जिंदगी गुज़ार दो, तब भी कम लगती है।

2. पिता की डाँट में भी इतना प्यार होता है, जो दुनिया की तारीफ में नहीं मिलता।

3. पिता का हाथ पकड़ना मतलब है कि दुनिया की हर तकलीफ से लड़ने की ताकत मिल गई।

फादर्स डे 2026 कोट्स हिंदी में

फादर्स डे 2026 कोट्स हिंदी में

4. पिता होते हैं तो लगता है पीठ पर कोई है। वो जाते हैं तो समझ आता है वो कितने बड़े थे।

5. दुनिया में कितने भी रिश्ते बनाओ, पापा जैसा कोई नहीं होता।

6. पिता वो नींव है जिस पर पूरा परिवार खड़ा होता है। उस नींव को कभी मत भूलो।

7. पिता कभी अपना दर्द नहीं दिखाते, इसीलिए वो सबसे मजबूत इंसान होते हैं।

8. पिता की चुप्पी में भी एक किताब होती है, जिसे पढ़ने में पूरी उम्र लग जाती है।

9. बाप का साया हट जाए तो, आसमान छोटा लगने लगता है।

हैप्पी फादर्स डे पापा

हैप्पी फादर्स डे पापा

10. पिता की डाँट एक ऐसी दवा है, जो कड़वी लगती है पर काम करती है।

11. हर बच्चे की कहानी में एक पिता होता है जो नायक से भी बड़ा होता है।

12. पिता के पुराने जूते देखकर अंदाजा होता है उन्होंने कितने रास्ते नापे होंगे हमारे लिए।

13. पिता की आवाज़ में एक अजीब सुकून होता है, जो शायद दुनिया की कोई संगीत नहीं दे सकती।

14. पिता की दुआ सबसे सस्ती और सबसे असरदार दवा है।

15. जो इंसान अपने पिता की इज़्ज़त करता है, दुनिया उसकी इज़्ज़त करती है।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article