लाइफस्टाइल

14th Feb Black Day 2023: कुछ याद उन्हें भी कर लो, जो लौट के घर ना आये..., पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर शहीदों को दें श्रद्धांजलि

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 14, 2023, 01:49 PM IST

14th feb black day 2023 quotes: आज से ठीक 4 साल आज ही का दिन जम्मू कश्मीर के पुलवामा (Pulwama attack) में आतंकी हमला हुआ था जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। इसलिए 14 फरवरी को देश ब्लैक डे मना रहा है।

Image

14th Feb Black Day 2023: कुछ याद उन्हें भी कर लो, जो लौट के घर ना आये..., पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर शहीदों को दें श्रद्धांजलि

14th feb black day 2023 quotes: आज 14 फरवरी को पूरा देश ब्लैक डे (Black day) मना रहा है। आज से ठीक 4 साल आज ही का दिन जम्मू कश्मीर के पुलवामा (Pulwama attack) में आतंकी हमला हुआ था जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। साल 2019 में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट से लदे वाहन से जम्मू से श्रीनगर जा रही सीआरपीएफ की बस (CRPF Bus) को टक्कर मार दी थी। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। भारत ने जवानों की शहादत का बदला भी लिया था। पुलवामा हमले की बरसी पर देश शहीदों को नमन कर रहा है और उन्हें याद कर रहा है।

Pulwama Attach Black Day Quotes and Status

लिखा है जो लहू से वो हलफ़नामा नहीं भूला…

मोहब्बत याद है लेकिन मैं पुलवामा नहीं भूला- मनोज मुंतशिर

शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले,

वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशा होगा।

कुछ याद उन्हें भी कर लो,

जो लौट के घर ना आये।” - कवि प्रदीप

जो रक्षक हैं देश के वीरों, उनको नमन हमारा ।

जो सरहद पर हुए शहीदों, उनको नमन हमारा ।- शोभनाथ सिंह

मैं उन वीर शहीदों के

पावन चरणों में शीश झुकाता हूँ

जो देश-हित बलिदान हुए

मैं उनकी गाथा गाता हूँ। - नरेश विश्नोई

वतन से मोहब्बत वो इस कदर निभा गए,

मोहब्बत के दिन वतन पर जान लुटा गए!

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article