Top 5 Least Corrupt Countries: भ्रष्टाचार इसके बारे में आप लोगों ने तो सुना ही होगा, लेकिन क्या आपको यह पता है कि दुनिया के पांच सबसे कम भ्रष्ट देश कौन से हैं? अगर नहीं पता है तो यह आर्टिकल आपको इसके बारे में विस्तार से समझाएगा। दुनिया के सबसे कम भ्रष्ट देशों की सूची में डेनमार्क शीर्ष पर है।
खुशहाल देशों में भी शुमार है डेनमार्क
डेनमार्क की सीमा जर्मनी से लगती है। यह देश पर्यटकों को सबसे ज्यादा लुभाता है। यहां पर कई खूबसूरत शहर, ऐतिहासिक स्थल मौजूद हैं। इसके साथ ही डेनमार्क दुनिया के सबसे खुशहाल देशों में से एक भी है। डेनमार्क में प्रदूषण भी बेहद कम है और यहां के लोग आपको सड़कों पर साइकिल चलाते हुए मिल जाएंगे। ज्यादातर लोग साइकिल के माध्यम से स्कूल, कॉलेज और दफ्तरों तक का सफर करते हैं।
सबसे कम भ्रष्ट देशों की सूची
ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की 2023 की रिपोर्ट के मुताबिक, डेनमार्क में सबसे कम भ्रष्टाचार है, जबकि दूसरे नंबर पर फिनलैंड मौजूद है। सूची में न्यूजीलैंड को तीसरा, नार्वे को चौथा और सिंगापुर को पांचवा स्थान मिला है। हालांकि, स्वीडन और स्विटजरलैंड को छठां स्थान मिला है।
टॉप-5 सबसे कम भ्रष्ट देश
| क्रमांक | सबसे कम भ्रष्ट देश |
| 1 | डेनमार्क (Denmark) |
| 2 | फिनलैंड (Finland) |
| 3 | न्यूजीलैंड (New Zealand) |
| 4 | नार्वे (Norway) |
| 5 | सिंगापुर (Singapore) |

फिनलैंड
घने जंगलों से घिरा है फिनलैंड
फिनलैंड में भ्रष्टाचार न के बराबर है और यह सबसे कम भ्रष्ट देशों की सूची में दूसरे स्थान पर है। इसके अलावा फिनलैंड दुनिया के सबसे खुश देशों में से एक भी है। फिनलैंड के लोग खुद को ज्यादा सुरक्षित महसूस करते हैं। घने जंगलों से घिरे हुए फिनलैंड का मौसम भी काफी ज्यादा सुहाना रहता है औऱ यहां पर ठंड बहुत ज्यादा पड़ती है। ऐसा कहा जाता है कि फिनलैंड के लोग काफी प्रोग्रेसिव है। इसी वजह से यहां पर भ्रष्टाचार बेहद कम है।
