नॉलेज

ये हैं अमेरिका में रहने लायक 10 सबसे शानदार शहर, इनके बारे में कितना जानते हैं आप

Best Places To Live In US: दुनिया की तीसरी सबसे अधिक आबादी वाले देश अमेरिका में 2024-25 में रहने लायक शहरों की सूची सामने आई है। इस सूची में 10 शहरों के नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में टेक्सास प्रांत के ऑस्टिन शहर को भी जगह मिली है। सूची में फ्लोरिडा के नेपल्स को पहला स्थान मिला है।

Image

कोलराडो

Photo : iStock

Best Places To Live In US: दुनिया की तीसरी सबसे अधिक आबादी वाले देश अमेरिका (America) लोगों को खूब भाता है और वहां पर भारत सहित अन्य देशों के लोग पढ़ने, नौकरी करने और रहने की चाहत लेकर जाते हैं। तो ऐसे में आज हम बात करेंगे अमेरिका की उन 10 जगहों के बारे में, जो रहने लायक हैं और यहां पर जीवन यापन करना शानदार है।

वर्ल्ड ऑफ स्टैटिक्स ने 2024-25 के लिए अमेरिका में रहने लायक टॉप-10 जगहों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में टेक्सास प्रांत के ऑस्टिन शहर को भी जगह मिली है।

अमेरिका में रहने लायक टॉप-10 शहर (Best places to live in US)

नंबरटॉप-10 शहर
1नेपल्स (Naples)
2बोइस (Boise)
3कोलोराडो स्प्रिंग्स (Colorado Springs)
4ग्रीनविले (Greenville)
5चार्लोट (Charlotte)
6रैले (Raleigh)
7हंट्सविले (Huntsville)
8वर्जीनिया बीच (Virginia Beach)
9ऑस्टिन (Austin )
10बोल्डर (Boulder)
यह भी पढ़ें: Death Valley: दुनिया की सबसे गर्म जगह पर खिसकते हैं पहाड़? डेथ वैली का रहस्यमयी इतिहास

नेपल्स (Naples)

वर्ल्ड ऑफ स्टैटिक्स ने 2024-25 में अमेरिका में रहने लायक शहरों में फ्लोरिडा के नेपल्स को टॉप पर रखा है। यह एक तटीय शहर है और यहां पर एक शानदार जीवन व्यतीत करने के लिए सबकुछ मिल जाएगा। यहां का मौसम भी काफी सुनाहा है। नेपल्स को फ्लोरिडा का मोती (Pearl of Florida) भी कहा जाता है।

Naples, Florida

नेपल्स

बोइस (Boise)

इडाहो प्रांत का बोइस अमेरिका में रहने लायक दूसरे सबसे बेहतरीन शहर है। इसे ट्रेजर वैली के रूप में भी जाना जाता है। यह इडाहो के सबसे अधिक आबादी वाले शहरों में से एक है।

Boise, Idaho

बोइस

कोलोराडो स्प्रिंग्स (Colorado Springs)

कोलोराडो स्प्रिंग्स को लिस्ट में तीसरा स्थान मिला है। यहां पर बलुआ पत्थर की चट्टानें भी हैं। पर्यटकों को भी यह जगह खूब लुभाती है। यहां पर प्राकृतिक सौंदर्यता तो है ही साथ ही फिजिकल एक्टिविटी भी कर सकते हैं।

Colorado Springs, Colorado

कोलराडो

ग्रीनविले (Greenville)

ग्रीनविले अमेरिका का छठा सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। रहने लायक शहरों की लिस्ट में ग्रीनविले को चौथा स्थान मिला है।

Greenville, South Carolina

ग्रीनविले

चार्लोट (Charlotte)

अमेरिका में रहने वाले लायक शहरों में की सूची में चार्लोट को पांचवा स्थान मिला है। 2020 में हुई जनगणना के मुताबिक, चार्लोट अमेरिका का 15वां सबसे अधिक आबादी वाला शहर है।

Charlotte

चार्लोट

अमेरिका में रहने लायक शहरों की सूची में रैले को छठवां, हंट्सविले को सातवां, वर्जीनिया बीच को आठवां, ऑस्टिन को नौवा और बोल्डर को दसवां स्थान मिला है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article