नॉलेज

क्या दुनिया के सबसे शांत देशों के बारे में जानते हैं आप? आइसलैंड को मिला पहला पायदान; देखें लिस्ट

Top 10 Peaceful Country: आइसलैंड दुनिया का सबसे शांत देश है। वर्ल्ड ऑफ स्टैटिक्स ने दुनिया के सबसे शांत देशों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट के मुताबिक, दुनिया के टॉप-10 शांत देशों में आइसलैंड, डेनमार्क, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रिया, सिंगापुर और पुर्तगाल शामिल हैं। इन देशों के लोगों को आरामदायक जीवन खूब लुभाता है और यहां के लोग मिल-जुलकर रहते हैं।

Image

दुनिया के सबसे शांत देश

Photo : iStock

Top 10 Peaceful Country: क्या आपको दुनिया के 10 सबसे शांत देशों के बारे में पता है? अगर आपको इसकी जानकारी नहीं तो ध्यान दें कि आइसलैंड दुनिया का सबसे शांत देश है और पिछले कई सालों से शांत देशों की सूची में शीर्ष पर विराजमान है। यह उत्तरी अटलांटिक महासागर में स्थित एक द्वीपीय देश है।

वर्ल्ड ऑफ स्टैटिक्स ने दुनिया के सबसे शांत देशों की सूची जारी की है। इस सूची में आइसलैंड को पहला स्थान, डेनमार्क को दूसरा, आयरलैंड को तीसरा, न्यूजीलैंड को चौथा और आस्ट्रिया को पांचवा स्थान मिला है।

दुनिया के टॉप-10 शांत देश

NoTop 10 Peaceful Country
1आइसलैंड (Iceland)
2डेनमार्क (Denmark)
3आयरलैंड (Ireland)
4न्यूजीलैंड (New Zealand)
5ऑस्ट्रिया (Austria)
6सिंगापुर (Singapore)
7पुर्तगाल (Portugal)
8स्लोवेनिया (Slovenia)
9जापान (Japan)
10स्विटजरलैंड (Switzerland)
यह भी पढ़ें: ये हैं अमेरिका में रहने लायक 10 सबसे शानदार शहर, इनके बारे में कितना जानते हैं आप

आइसलैंड

आइसलैंड में दुनिया के सर्वाधित सक्रिय ज्वालामुखी स्थित हैं। ऐसे में आइसलैंड को बर्फ और अग्नि दोनों की ही धरती कहा जाता है। आइसलैंड के ग्लेशियर, ज्वालामुखी और गर्म पानी के झरने पर्यटकों को लुभाते हैं। आइसलैंड की आबादी महज 3.75 लाख के आसपास है। यहां के लोगों को आरामदायक जीवन पसंद है और वह खुलकर जीने में यकीन रखते हैं।

Iceland

दुनिया का सबसे शांत देश आइसलैंड

डेनमार्क

वर्ल्ड ऑफ स्टैटिक्स द्वारा दुनिया के सबसे शांत देशों की सूची में डेनमार्क को दूसरी स्थान मिला है। यह सबसे खुशहाल देशों में से एक भी है। डेनमार्क के लोगों को शांत, आरामदायक और अच्छी दिनचर्या की आदत है। यहां के ज्यादातर लोग साइकिल चलाने में यकीन रखते हैं। साथ ही एक-दूसरे से घुल-मिलकर रहना इन्हें खूब भाता है।

Denmark

दुनिया का दूसरा सबसे शांत देश डेनमार्क

आयरलैंड

आयरलैंड उत्तर पश्चिमी यूरोप में स्थित एक द्वीपीय राष्ट्र है। सबसे शांत जगहों की सूची में आयरलैंड तीसरे स्थान पर है। आयरलैंड को आयरलैंड गणराज्य भी कहा जाता है।

Ireland

आयरलैंड

न्यूजीलैंड

बकौल रिपोर्ट, न्यूजीलैंड दुनिया का चौथा सबसे शांत देश है। यहां के लोगों को आरामदायक जीवन जीना काफी ज्यादा पसंद है। अगर आबादी की बात की जाए तो 2022 में न्यूजीलैंड की जनसंख्या 51.2 लाख थी। न्यूजीलैंड में ऊंचे-ऊंचे पहाड़, ग्लेशियर, बीच और समुद्र पर्यटकों को खूब लुभाते हैं।

New Zealand

न्यूजीलैंड

ऑस्ट्रिया

ऑस्ट्रिया मध्य यूरोप का एक देश है, जहां की जनसंख्या 90.4 लाख है। ऑस्ट्रिया दुनिया के सबसे शांत देशों की सूची में पांचवें स्थान पर है। यहां पर जर्मन भाषा बोली जाती है। ऑस्ट्रिया का ज्यादातर हिस्सा आल्प्स पहाड़ों से घिरा हुआ है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article