नॉलेज

बर्फीले अंटार्कटिका पर कब पहुंचा था पहला भारतीय दल? जानें

9 January History: इतिहास में 9 जनवरी का दिन बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं के साथ दर्ज है। आज ही के दिन 1982 में धरती के चरम दक्षिण में स्थित बर्फीले अंटार्कटिका महाद्वीप पर पहला भारतीय अभियान दल पहुंचा था। यह भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि थी। इस अभियान की शुरुआत 1981 में हुई थी।

Image

आज का इतिहास

Photo : Times Now Digital

9 January History: नौ जनवरी का दिन भारतीय वैज्ञानिकों की एक बड़ी उपलब्धि के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज है। दरअसल धरती के चरम दक्षिण में स्थित बर्फीले अंटार्कटिका महाद्वीप पर पहला भारतीय अभियान दल नौ जनवरी 1982 को ही पहुंचा था। यह भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि थी।

इस अभियान की शुरुआत 1981 में हुई थी और इस टीम में कुल 21 सदस्य थे, जिसका नेतृत्व डॉक्टर एस जेड कासिम ने किया था। कासिम तब पर्यावरण विभाग के सचिव थे और राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान के निदेशक का पद संभाल चुके थे। इस मिशन का लक्ष्य यहां वैज्ञानिक अनुसंधान करना था। इस दल ने अपनी यात्रा की शुरुआत गोवा से छह दिसंबर, 1981 को की और अंटार्कटिका से 21 फरवरी, 1982 को वापस गोवा पहुंच गए।

नौ जनवरी 2024 को संगीत के सरताज उस्ताद राशिद खान का कोलकाता के एक अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें प्रोस्टेट कैंसर के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने अनगिनत श्रोताओं तक हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत को अपनी आवाज में पहुंचाया।

देश-दुनिया के इतिहास में नौ जनवरी की तारीख में दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:

1873: नेपोलियन तृतीय का निधन।

1915: दक्षिण अफ्रीका से वापसी के बाद महात्मा गांधी बम्बई पहुंचे।

1927: पेड़ों को बचाने के लिए चिपको आंदोलन शुरू करने वाले सुंदरलाल बहुगुणा का जन्म।

1934: अपनी आवाज के जादू से लाखों दिलों पर राज करने वाले पार्श्वगायक महेंद्र कपूर का जन्म।

1963: देश में स्वर्ण नियंत्रण उपायों की घोषणा।

1972: इस बात का ऐलान किया गया कि वर्ष 1971 में फीचर फिल्मों के निर्माण के मामले में भारत दुनिया में पहले स्थान पर रहा। इस अवधि में यहां कुल 433 फीचर फिल्मों का निर्माण हुआ।

1982: भारत का पहला वैज्ञानिक अभियान दल अंटार्कटिका पहुंचा।

2001: बांग्लादेश में हिंदुओं की संपत्ति लौटाने संबंधी विधेयक मंजूर।

2008: श्रीलंका की सेना ने लिट्टे के नियंत्रण वाले इलाके को अपने कब्जे में लिया।

2011: ईरान एयरलाइंस का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त, 77 लोगों की मौत।

2012: लिओनेल मेसी ने लगातार दूसरे वर्ष फीफा का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर का खिताब अपने नाम किया।

2021: इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से 62 यात्रियों के साथ उड़ान भरने के बाद श्रीविजय एयर का यात्री विमान समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

2024: ब्राजील के उत्तरपूर्वी क्षेत्र में मिनीबस और ट्रक के बीच टक्कर में 25 लोगों की मौत, छह घायल।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें