नॉलेज

अंतिम मुगल बादशाह के खिलाफ अंग्रेजों ने क्यों चलाया था मुकदमा? इतिहास के पन्नों में दर्ज है कहानी

7 January History: इतिहास में 7 जनवरी का दिन बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं के साथ दर्ज है। वह सात जनवरी का ही दिन था, जब अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर द्वितीय के खिलाफ अंग्रेजी हुकूमत ने मुकदमे की शुरूआत की। दरअसल, जफर को भारत के इस प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाने की भारी कीमत चुकानी पड़ी।

Image

अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर

Photo : iStock

7 January History: वर्ष के हर दिन की तरह सात जनवरी का दिन भी बहुत सी अच्छी बुरी घटनाओं के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज है। वह सात जनवरी का ही दिन था, जब अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर द्वितीय के खिलाफ अंग्रेजी हुकूमत ने मुकदमे की शुरूआत की। उनपर इलजाम था कि उन्होंने 1857 में हुकूमत के खिलाफ उठी बगावत की चिंगारी को हवा दी।

दरअसल, जफर को भारत के इस प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाने की भारी कीमत चुकानी पड़ी और उन्हें बंदी बना कर रंगून ले जाया गया, जहां 1862 में उनकी मृत्यु हो गई और उन्हें अपने प्यारे वतन में दो गज जमीन भी न मिल सकी।

देश ने उनके योगदान को सम्मान दिया और उनके नाम पर कई सड़कों का नाम रखा गया। पाकिस्तान के लाहौर शहर में भी उनके नाम पर एक सड़क है। बांग्लादेश में ढाका में विक्टोरिया पार्क का नाम बदलकर बहादुर शाह जफर पार्क कर दिया गया है।

सात जनवरी 2021 को भारत के जाने माने मोटरसाइकल रेसर सीएस संतोष को सऊदी अरब में चल रही डकार रैली के दौरान दुर्घटना का सामना करना पड़ा और वह कोमा में चले गए। उन्हें एयर एंबुलेंस में रियाद के अस्पताल में ले जाया गया। दुर्घ्रटना में उन्हें कुछ महत्वपूर्ण न्यूरोलॉजिकल क्षति हुई। लेकिन मोटरसाइकिल के प्रति उनका जुनून कम नहीं हुआ। ठीक होने के तीन साल बाद पुन: उन्होंने डकार रैली में हिस्सा लिया।

देश-दुनिया के इतिहास में सात जनवरी की तारीख में दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:

1782 : पहला अमेरिकी वाणिज्यिक बैंक (बैंक ऑफ नॉर्थ अमेरिका) खुला।

1789 : अमेरिका में पहले राष्ट्रपति चुनाव, जॉर्ज वाशिंगटन देश के पहले राष्ट्रपति चुने गए।

1851 : प्रसिद्ध इतिहासकार, अंग्रेज़ी साहित्यकार तथा अन्वेषक जार्ज अब्राहम ग्रियर्सन का जन्म।

1859 : अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर द्वितीय के खिलाफ अंग्रेजी हुकूमत ने सिपाही विद्रोह में शामिल होने के आरोप में मुकदमा शुरू किया।

1890 : विलियम बी. परविस को फाउंटेन पेन के आविष्कार का पेटेंट मिला।

1893 : गांधीवादी जीवन शैली की कट्टर समर्थक जानकी देवी बजाज का जन्म।

1927 : न्यूयॉर्क से लंदन के बीच पहली ट्रांस-एटलांटिक व्यावसायिक टेलीफोन सेवा शुरू हुई।

1943 : मशहूर अमेरिकी सर्बियाई आविष्‍कारक निकोला टेस्‍ला का निधन।

1950 : अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बालश्रम विरोधी भारतीय कार्यकर्ता शांता सिन्हा का जन्म।

1966 : हिन्दी फ़िल्मों के महान फ़िल्म निर्देशक बिमल राय का निधन।

1980 : लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत के साथ जीतकर इंदिरा गांधी की सत्ता में वापसी।

1981 : भारत के जानेमाने शतरंज खिलाड़ी कृष्णन शशिकिरण का जन्म।

1986 : अमेरिका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने लीबिया के खिलाफ आथिर्क प्रतिबंध लगाने की घोषणा की।

1990 : पीसा की झुकी मीनार को दर्शकों के लिए बंद कर दिया गया। पिछले 800 वर्ष में ऐसा पहली बार हुआ।

2010 : जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर एक होटल में छिपे आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच लगभग 22 घंटे लंबी मुठभेड़ दो आतंकवादियों के मारे जाने के साथ ख़त्म हुई।

2015 : दो बंदूकधारियों ने पेरिस में ‘चार्ली आब्दो’ पत्रिका के कार्यालय पर हमला किया जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हुए।

2020 : ईरान के शीर्ष सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी के जनाजे की जुलूस में मची भगदड़ में 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 213 अन्य घायल हो गए।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें