नॉलेज

देश में क्यों पड़ रही इतनी ज्यादा गर्मी? सूर्य देव दिखा रहे रौद्र रूप; समझिए हीटवेव के कारण

Heatwave: भीषण गर्मी से दुनिया के कई देश आहत हैं। भारत में भी गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाया है। ऐसा लग रहा है मानो आसमान से आग बरस रही हो। हर कोई पसीने से तरबतर नजर आ रहा है। इसके पीछे अल नीनो और ला नीनो इफेक्ट काम करते हैं।

Image

भीषण गर्मी (सांकेतिक तस्वीर)

Photo : iStock

Heatwave: भीषण गर्मी से दुनिया के कई देश आहत हैं। भारत में भी गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाया है। ऐसा लग रहा है मानो आसमान से आग बरस रही हो। हर कोई पसीने से तरबतर नजर आ रहा है और उत्तर भारत के कई हिस्सों से डराने वाली खबरें सामने आ रही हैं। हफ्तेभर में हीटवेव की वजह से मतदानकर्मियों सहित सैकड़ों लोग मौत की नींद में सो गए और मौसम विज्ञानी सीवियर हीटवेव का अलर्ट जारी कर रहा है। न जाने कब इस गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन इतनी ज्यादा गर्मी पड़ क्यों रही है? यह सोचने वाली बात है तो चलिए हम आपको विस्तार से इसके बारे में समझाते हैं।

देश में इतनी गर्मी क्यों हो रही है?

भीषण गर्मी के पीछे अल नीनो इफेक्ट काम करता है। इसी वजह से इतनी ज्यादा हीटवेव चल रही है। वातावरण और समुद्र में होने वाले कई परिवर्तनों की वजह से गर्म हवाओं का जन्म होता है और प्रशांत महासागर से चलकर यह हवाएं एशिया और ऑस्ट्रेलिया की तरफ बढ़ती हैं। दरअसल, अल नीनो एक प्राकृतिक जलवायु घटना है, जो प्रशांत महासागर के तापमान में बदलाव करती है और इसी बदलाव की वजह से मौसम प्रभावित होता है और हम कम बारिश और ज्यादा गर्मी का अनुभव करते हैं।

Summer Season

हीटवेव (सांकेतिक तस्वीर)

ज्यादा गर्मी पड़ने का कारण क्या है?

हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें ज्यादा गर्मी पड़ने की मुख्य वजह का जिक्र किया गया था। हालांकि, यह सिर्फ एक वजह जरूर है, क्योंकि इसके अलावा भी अन्य कई कारणों की वजह से गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट में शहरीकरण को मुख्य वजह बताया गया था। दरअसल, शहरों में अधिक संख्या में कंक्रीटीकरण हो रहा है जिसकी वजह से पेड़ पौधों की संख्या में भी कमी होती जा रही है। कंक्रीटीकरण की वजह से ही दिन और रात दोनों में गर्मी झेलनी पड़ रही है।

पहले की तुलना में रात अब ज्यादा गर्म हो गई है। पहले रात के समय मौसम ठंडा हो जाता था, लेकिन कंक्रीटीकरण की वजह से इमारतें, सड़कें पर धूप का ज्यादा असर रहता है और यह शाम होने के बावजूद भी यह ठंडे नहीं पड़ते हैं।

उमस की वजह से भी बढ़ी गर्मी

मौसम विभाग ने हाल में पिछले कई सालों के आंकड़ों का विश्लेषण किया और उसमें पाया कि तापमान और उमस की वजह से हीट स्ट्रेस में बढ़ोतरी आई है। हालांकि, मौसम विज्ञानी अल नीनो और ला नीना इफेक्ट को भी अहम कारण मानते हैं, क्योंकि जिस वर्ष अल नीनो समाप्त होने लगता है तो तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

  • विशेषज्ञों का मानना है कि जलवायु परिवर्तन की वजह से मौसम में होने वाले बदलाव और भी बदतर हो रहे हैं।
  • प्रदूषण भी मौसम को और भी ज्यादा गर्म करने के पीछे एक वजह हो सकती है।
Summer

हीटवेव (सांकेतिक तस्वीर)

देश के कई हिस्सों तापमान ने बनाया रिकॉर्ड

देश के कई हिस्सों में तापमान ने नई ऊंचाईयों को छुआ है, जिसमें दिल्ली भी शामिल है। दिल्ली के मंगेशपुर में अब तक का सबसे अधिक 52.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। हालांकि, मौसम विज्ञानी इस आंकड़े को जांच रहे हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि इस तापमान के पीछे मशीन में गड़बड़ी भी एक वजह हो सकती है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!