नॉलेज

गणतंत्र दिवस की परेड तो देखी होगी, पर क्या ग्रहों की परेड देखने की है चाहत? नोट करें तारीख और समय

Planetary Alignment: आसमान में ग्रहों की परेड होने है और इस बार की परेड इसलिए भी खास है क्योंकि दो-तीन-चार नहीं, बल्कि छह ग्रह एक साथ दिखाई देंगे तो चलिए जानते हैं कि कब और कैसे इन ग्रहों को देखा जा सकता है और इन्हें देखने का सबसे बढ़िया समय कौन सा होगा।

Image

ग्रहों की परेड

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • छह ग्रह एक कतार में आएंगे नजर।
  • कुछ वक्त के लिए 7वां ग्रह भी दिखेगा।
  • चार ग्रहों को तो खुली आंखों से देखा जा सकेगा।

Planetary Alignment: आसमान में एक ऐसी खगोलीय घटना होने वाली है, जो हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देगी। आप लोगों ने गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाली परेड तो देखी होगी, लेकिन क्या आप लोगों ने ग्रहों की परेड देखी है। जी हां, हमारे सौरमंडल के कई ग्रह एक साथ कदमताल करेंगे और इस अद्भुत खगोलीय घटना को आप सभी देख भी सकते हैं तो चलिए इसके बारे में विस्तार से समझते हैं कि आखिर ये घटना कब होगी और इसे कैसे देखा जा सकता है।

ग्रहों की परेड क्या है? (What is Planetary Alignment)

सबसे पहले ग्रहों की परेड के बारे में जान लेते हैं। जब कभी सूर्य की परिक्रमा करने वाले दो या दो से ज्यादा ग्रह एक साथ एक कतार में आ जाते हैं तो उसे प्लेनेटरी अलाइनमेंट कहते हैं। इसे ग्रहों की परेड भी कहा जाता है। इस बार छह ग्रह एक साथ एक कतार में दिखाई देंगे और बीच में एक मौका ऐसा भी आएगा जब एक और ग्रह उसमें शामिल हो जाएगा।

कब होगी 'ग्रहों की परेड' (When To See Planetary Parade)

ग्रहों की परेड 21 जनवरी से लेकर 21 फरवरी के बीच में होने वाली है जिसे भारत, अमेरिका सहित दुनिया के तमाम देशों से देखा जा सकेगा। शाम को सूर्यास्त के ठीक बाद मंगल, बृहस्पति, यूरेनस, नेपच्यून, शुक्र और शनि आसमान में एक कतार में होंगे। इनमें से चार ग्रहों (मंगल, बृहस्पति, शुक्र और शनि) को खुली आंखों से दिखाई देंगे, लेकिन यूरेनस और नेपच्यून को देखने के लिए आपको एक दूरबीन या उच्च क्षमता वाले टेलीस्कोप की जरूरत होगी।

planetary parade 2025

ग्रहों की परेड

क्या है खास?

इस बार होने वाली ग्रहों की परेड में सबसे खास बात यह है कि एक ऐसा समय आएगा जब एक साथ सात ग्रह दिखाई देंगे। इन छह ग्रहों के साथ बुध भी कुछ समय के लिए नजर आएगा।

ग्रहों की परेड देखने का सही समय?

ग्रहों की परेड देखने के लिए सबसे पहले आपको किसी ऐसे स्थान पर जाना होगा जहां से आसमान एकदम साफ दिखाई दें। ग्रहों को आप लगभग रात के साढ़े आठ बजे से एक कतार में देख पाएंगे, लेकिन 11 बजे के बाद आसमान में यह ग्रह नजर नहीं आएंगे तो उससे पहले ही ग्रहों का दीदार कर लें।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें