Eerie Discovery on Mars: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) का पर्सिवरेंस रोवर (Perseverance Rover) मंगल ग्रह पर एक के बाद एक हैरतअंगेज चीजें कैप्चर कर रहा है। इसी कड़ी में पर्सिवरेंस रोवर ने मंगल ग्रह पर मौजूद एक ऐसी चट्टान को खोज निकाला है जिसे देखने पर मानो ऐसा प्रतीत है कि एक इंसानी सिर रखा हो।
पर्सिवरेंस रोवर द्वारा कैप्चर की गई 'इंसानी सिर' की तस्वीर को अबतक की सबसे भयावह तस्वीरों में से एक है। तस्वीर को ध्यान से देखने पर लग रहा है कि मानो एक सड़ा हुआ सिर मंगल की सतह पर पड़ा हो।
साइंस अलर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, यह किसी इंसान का सिर नहीं, बल्कि मंगल की सतह पर मौजूद अजीब सी आकार वाली एक चट्टान है जिसे 27 सितंबर 2024 को कैप्चर किया गया था। बता दें कि यह तलहटी बलुआ पत्थर के टुकड़ों जैसी दिख रही है।
क्या कुछ है अलग?
इस चट्टान को इसका आकार असामान्य बनाती है, जिस तरह से यह चट्टान टूटी फूटी है और कैमरे की ओर इसका रुख है, उसकी वजह से यह एक सिर जैसी लग रही है, जो एक तरह से लेटा हुआ प्रतीत हो रहा है और यह भौंहे, नाक, मुंह और ठोड़ी से समानताएं प्रदर्शित करता है। रैंडम वस्तुओं में पैटर्न या छवि को समझने की कोशिश पेरिडोलिया (Pareidolia) कहा जाता है और मंगल ग्रह की तस्वीरों में आश्चर्यजनक रूप से यह एक आम बात है।
कई तस्वीरें कर चुकी हैं चकित
नासा के रोवर ने अबतक कई अद्भुत चट्टानों को कैप्चर किया है, जो भालू के चेहरे, नन्हा बिगफुट, एक चम्मच, एक फीमर इत्यादि जैसी दिखती हैं। ऐसा माना जाता है कि पेरिडोलिया तब होता है जब आपकी आंखें किसी आकृति या छाया को देखती हैं और आपके दिमाग के कुछ हिस्से उसे प्रोसेस करते हैं, लेकिन ग्रे मैटर के समझने से पहले ही निष्कर्ष पर पहुंच जाते हैं और धरती पर भी ऐसा होता है।
मंगल ग्रह पर जीवन की तलाश में जुटा पर्सिवरेंस रोवर 18 फरवरी, 2021 को जेजरो क्रेटर में उतरा था और तब से लेकर अबतक कई रहस्यों से पर्दा उठा चुका है।
