नॉलेज

NASA Image: धूल के कणों वाली जटिल संरचना के केंद्र में क्या? नए पॉइंटिंग मोड के साथ काम में जुटा Hubble टेलीस्कोप

NASA Hubble Image: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का हबल टेलीस्कोप अपने काम में जुट गया है। हबल टेलीस्कोप इस बार एक नए पॉइंटिंग मोड के साथ अपने काम पर लग गया है। ऐसे में नासा को उम्मीद है कि वह अधिकांश विज्ञानी अवलोकन हबल के 'वन-गाइरो मोड' में कर सकता है।

Image

गैलेक्सी NGC 1546 (फोटो साभार :NASA)

NASA Hubble Image: अंतरिक्ष प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का हबल टेलीस्कोप अपने काम में जुट गया है। हबल टेलीस्कोप इस बार एक नए पॉइंटिंग मोड के साथ अपने काम पर लग गया है। पिछले हफ्ते ही हबल टेलीस्कोप 'वन-गाइरो मोड' में गया है जिसके बाद गैलेक्सी NGC 1546 को कैप्चर किया है।

बता दें कि गैलेक्सी NGC 1546 की तस्वीर 'वन-गाइरो मोड' में जाने के बाद हबल द्वारा ली गई पहली तस्वीरों में से एक है। तस्वीर में दिख रही गैलेक्सी के केंद्र में पीले रंग की रोशनी दिखाई दे रही है जिससे इस बात का पता चलता है कि यह पुराने तारों का घर है।

NASA ने शेयर की तस्वीर

नासा ने गैलेक्सी NGC 1546 की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस तस्वीर में दिखाई दे रही गैलेक्सी NGC 1546 में धूल की जटिल संरचना के बीच सक्रिय तारा निर्माण क्षेत्र नीले रंग की रोशनी के साथ चमक रहा है। नासा को उम्मीद है कि वह अधिकांश विज्ञानी अवलोकन हबल के 'वन-गाइरो मोड' में कर सकता है, जिससे टेलीस्कोप कई और सालों तक अपने ग्राउंडब्रेकिंग मिशन को जारी रख सकेगा।

NGC_1546

गैलेक्सी NGC 1546 (फोटो साभार :NASA)

चमक रहा गैलेक्सी का केंद्र

सुदूर अंतरिक्ष में दिख रही एक गैलेक्सी में कुछ अग्रभूमि तारे दिखाई दे रहे हैं। यह गैलेक्सी थोड़ी झुकी हुई है, जिसकी वजह से धूल की जटिल संरचना दिखाई दे रही है। अगर धूल के रंग की बात की जाए तो तस्वीर में वह कुछ-कुछ जंग लगे हुए लोहे के समान दिखाई दे रही है। गैलेक्सी का केंद्र पीले रंग की रोशनी से चमक रहा है, जबकि चमकीले नीले क्षेत्र धूल के बीच से और भी ज्यादा अद्भुत लग रहे हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article