नॉलेज

मद्रास राज्य के नाम बदलने के प्रस्ताव को लोकसभा में कब मिली थी मंजूरी? जानें आज की तारीख का इतिहास

22 November History: दुनिया के इतिहास में 22 नवंबर का दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं के नाम दर्ज है। आज ही के दिन मद्रास राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने के प्रस्ताव को मंजूर किया गया। वहीं, साल 2005 में आज ही के दिन एंजेला मर्केल जर्मनी की पहली महिला चांसलर बनी थीं।

Image

आज का इतिहास

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 1963 में अमेरिका के 35वें राष्‍ट्रपति की हुई थी हत्‍या।
  • 1986 में ब्‍लेड रनर ऑस्‍कर पिस्‍टोरियस का हुआ था जन्‍म।
  • 1997 में भारत की डायना हेडन विश्व सुंदरी बनीं।

22 November History: झलकारी बाई के जन्म से लेकर एंजेला मर्केल के जर्मनी की चांसलर बनने तक 22 नवंबर की तारीख में कई महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं। इसके साथ ही, भारत के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण घटना वर्ष 1968 में यह भी हुई कि मद्रास राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने के प्रस्ताव को मंजूर किया गया।

देश-दुनिया के इतिहास में 22 नवंबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:

1517 : सिकंदर लोधी की मृत्यु के बाद उसका पुत्र इब्राहीम लोदी दिल्ली का शासक बना।

1808: दुनिया की मशहूर ट्रैवल कंपनी ‘थॉमस कुक एंड संस’ के संस्‍थापक थॉमस कुक का जन्‍म।

1830: अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की जंग छेड़ने वाली रानी लक्ष्‍मीबाई की सेना की मुख्‍य सदस्‍य झलकारी बाई का जन्‍म।

1831 : सेना के साथ खूनी लड़ाई के बाद, विद्रोही रेशम श्रमिकों ने फ्रांस के ल्योन पर कब्ज़ा कर लिया, जहाँ से पहली कैनुट्रोवेल्ट की शुरुआत हुई।

1877 : थॉमस एडिसन ने ग्रामोफोन का आविष्कार किया। इस परियोजना पर उन्होंने 7 साल तक काम किया।

1906 : अंतर्राष्ट्रीय रेडियो दूरसंचार कोड अपनाया गया और आपात स्थिति के लिए एसओएस सेवा शुरू की गई।

1963: अमेरिका के 35वें राष्‍ट्रपति जॉन एफ केनेडी की हत्‍या।

1963 : अमेरिकी वायु सेना के पहले बी -2 स्टील्थ बमवर्षक विमान को पहली बार कैलिफोर्निया के वायु सेना केन्द्र में प्रदर्शित किया गया।

1968 : मद्रास राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने के प्रस्ताव को लोकसभा ने मंजूरी दी।

1977 : ब्रिटिश एयरवेज़ ने नियमित रूप से लंदन से न्यूयॉर्क शहर तक सुपरसोनिक कॉनकॉर्ड सेवा का उद्घाटन किया।

1986 : माइक टायसन ने लास वेगास में ट्रेवर बार्बिक को शिकस्त देकर अपना पहला मुक्केबाजी खिताब जीता।

1986: ब्‍लेड रनर ऑस्‍कर पिस्‍टोरियस का जन्‍म।

1997: भारत की डायना हेडन विश्व सुंदरी बनीं।

2000: पाकिस्तान और ईरान पर अमेरिका द्वारा प्रतिबंध लगाया गया।

2005: एंजेला मर्केल जर्मनी की पहली महिला चांसलर बनीं।

2010: नोम पेन्ह के कोह पिक में कंबोडियन वाटर फेस्टिवल के दौरान भगदड़ मचने से 347 लोगों की मौत।

2014: अमेरिका के क्लीवलैंड में एक श्वेत पुलिस अधिकारी ने टॉय गन से खेल रहे 12 वर्षीय अफ्रीकी-अमेरिकी तेमिर राइस को गोली मारी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

2022: वर्जीनिया के चेसापीक में स्थित वॉलमार्ट में हुई गोलीबारी में छह कर्मचारियों और हमलावर की मौत, चार अन्य लोग घायल।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें