नॉलेज

भारत ने कब खेला था पहला टेस्ट मैच और क्यों खास है आज की तारीख; जानें इतिहास

20 November History: दुनिया के इतिहास में 20 नवंबर का दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं के नाम दर्ज है। आज ही के दिन 1955 में किसी भारतीय खिलाड़ी ने टेस्ट क्रिकेट में पहला दोहरा शतक जड़कर इतिहास रचा था। बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला टेस्ट मैच लॉर्ड्स में 25 जून, 1932 को खेला था और भारत टेस्ट क्रिकेट खेलने वाला छठा देश हो गया था।

Image

आज का इतिहास

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 1750 में टीपू सुलतान का हुआ था जन्म।
  • 1910 में रूसी लेखक लिओ तालस्ताय का हुआ था निधन।
  • 1917 में कलकत्ता में बोस रिसर्च इंस्टीच्यूट की हुई थी स्थापना।

20 November History: भारत में क्रिकेट एक खेल न रहकर एक जुनून बन गया है। देश में क्रिकेट का इतिहास दो सौ साल से ज्यादा पुराना है, लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला टेस्ट मैच लॉर्ड्स में 25 जून, 1932 को खेला था और भारत टेस्ट क्रिकेट खेलने वाला छठा देश हो गया था।

आज भले ही क्रिकेट के तीनों तरह के स्वरूप में भारत का दबदबा है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में भारत को दोहरा शतक लगाने में 23 बरस का समय लगा। पॉली उमरीगर को देश की तरफ से पहला दोहरा शतक जमाने का श्रेय हासिल है।

विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर से पहले सुनील गावस्कर ने अपने बल्ले से भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई रिकार्ड उकेरे, लेकिन उनसे पहले ज्यादातर रिकार्ड पॉली उमरीगर के नाम पर थे। उन्होंने पहली बार भारत की तरफ से दोहरा शतक बनाया। उन्होंने 20 नवंबर 1955 को न्यूजीलैंड के खिलाफ यह कारनामा अंजाम दिया था।

साल 2023 में 20 नवंबर को ही विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए यानिक सिनर को सीधे सेटों में हराकर रिकॉर्ड सातवीं बार एटीपी फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता। एटीपी फाइनल्स में इससे पहले सर्वाधिक खिताब जीतने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से जोकोविच और रोजर फेडरर के नाम दर्ज था।

देश दुनिया के इतिहास में 20 नवंबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

1750 : टीपू सुलतान का जन्म।

1910 : रूस के प्रसिद्ध लेखक लिओ तालस्ताय का निमोनिया से निधन।

1917 : कलकत्ता में बोस रिसर्च इंस्टीच्यूट की स्थापना।

1955 : पॉली उमरीगर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में भारत की ओर से पहला दोहरा शतक लगाया।

1984 : अपनी क्रांतिकारी रचनाओं में इंकलाब के साथ रूमानियत का रंग घोलने वाले मशहूर शायर फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ का निधन

1985 : माइक्रोसाफ्ट विंडोज 1.0 जारी हुआ।

1989 : फ्रीस्टाइल पहलवानी में देश का नाम रोशन करने वाली हरियाणा की प्रतिभाशाली पहलवान बबीता फोगाट का जन्म।

1995: ब्रिटेन की राजवधू डायना ने बीबीसी के साथ एक खास मुलाकात में अपने विवाहेतर संबंधों को पहली बार सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया।

1997 : अमेरिकी अंतरिक्ष यान 'कोलम्बिया' फ़्लोरिडा के कैनेडी अंतरिक्ष केन्द्र से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित।

2002 : अटलांटिक महासागर में स्पेन के तट से क़रीब 150 मील दूर बहामा जा रहा 'प्रेस्टीज तेल टैंकर' डूबा।

2016 : पीवी सिंधु ने चाइना ओपन सुपर सीरीज में चीन की सुन यू को हराकर पहला सुपर सीरीज ख़िताब जीता।

2022 : कतर में फीफा विश्व कप की शुरुआत। यह पश्चिम एशिया में आयोजित पहला फीफा विश्वकप था।

2023 : विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए यानिक सिनर को सीधे सेटों में हराकर रिकॉर्ड सातवीं बार एटीपी फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें