नॉलेज

मुस्लिम देश की पहली महिला प्रधानमंत्री, जिनकी चुनावी रैली में हुई थी हत्या; जानें

19 October History: दुनिया के इतिहास में 19 अक्टूबर का दिन महत्वपूर्ण घटनाओं के नाम दर्ज है। साल 1960 में आज ही के दिन भारत में बने पहले फाइटर जेट मिग-21 को वायुसेना में शामिल किया गया था। वहीं, पड़ोसी पाकिस्तान में आज ही के दिन बेनजीर भुट्टो ने सत्ता संभाली थी।

Image

आज का इतिहास

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 1960 से रूस से आयात हुए थे मिग-21।
  • मिग-21 ने कई मौकों पर दिखाया था अपना दम खम।
  • करगिल युद्ध में भी निभाई थी अहम भूमिका।

19 October History: भारतीय वायुसेना के लिए 19 अक्टूबर का दिन बेहद खास है। वर्ष 1960 में आज ही के दिन, भारत में बने पहले फाइटर जेट मिग-21 को वायुसेना में शामिल किया गया था। इससे पहले जो भी मिग-21 विमान वायुसेना में थे, वे रूस से आयातित थे। तब से लेकर अब तक मिग-21 ने कई अहम युद्ध में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है जिनमें 1971 का भारत-पाक युद्ध, 1999 का करगिल युद्ध भी शामिल है।

बेनजीर भुट्टो को पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि किसी भी मुस्लिम देश की पहली प्रधानमंत्री होने का दर्जा हासिल है। पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो की संतान बेनजीर ने दो बार पाकिस्तान की बागडोर संभाली और दूसरी बार 19 अक्टूबर, 1993 को देश की जनता के भारी समर्थन से इस पद पर पहुंचीं, लेकिन दोनों ही बार उनकी सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाई और उन्हें बर्खास्त कर दिया गया।

‘पूरब की बेटी’ कही जाने वाली बेनजीर पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की नेता के तौर पर देश में जम्हूरियत का चेहरा बनीं। उनकी लोकप्रियता बहुत से लोगों की आंख में खटकने लगी थी। उनकी 27 दिसंबर, 2007 को एक चुनाव रैली के बाद हत्या कर दी गई थी।

देश-दुनिया के इतिहास में 19 अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

1689 : रायगढ़ के किले पर औरंगजेब ने कब्जा किया।

1781 : ब्रिटेन के लार्ड कॉर्नवालिस ने वर्जीनिया के योर्कटाउन में अमेरिकी जनरल जार्ज वाशिंगटन के सामने समर्पण कर दिया, जिससे अमेरिकी क्रांति का अंत हुआ और देश की आजादी का रास्ता बना।

1812 : नेपोलियन बोनापार्ट की फ्रांसीसी सेना ने रूस से वापसी शुरू की। नेपोलियन की सेना एक महीने से रूस की लौटती सेना का पीछा कर रही थी।

1933 : बर्लिन ओलंपिक खेलों की आयोजन समिति ने 1936 में होने वाले ओलंपिक खेलों में पहली बार बास्केटबॉल को शामिल करने का ऐलान किया।

1970 : भारत में बना पहला रूसी सुपरसोनिक लड़ाकू विमान मिग 21 वायुसेना को सौंपा गया।

1983 : एस चंद्रशेखर ने भौतिकी के क्षेत्र में संयुक्त रूप से नोबल पुरस्कार जीता।

1987 : न्यूयॉर्क के वॉल स्ट्रीट में भारी बिकवाली के चलते जबर्दस्त गिरावट दर्ज की गई। इसका असर दुनिया भर के शेयर बाजारों पर हुआ।

1993 : बेनजीर भुट्टो ने दूसरी बार प्रधानमंत्री के तौर पर पाकिस्तान की बागडोर संभाली।

2004: केयर इंटरनेशनल के लिए काम करने वाली ब्रिटेन की एक प्रमुख कार्यकर्ता मार्गेरेट हासन का इराक में अपहरण कर लिया गया। उस वक्त वह अपने काम पर जा रही थीं।

2012: सिएटल बेस्ड स्टारबक्स ने मुंबई की एक ऐतिहासिक बिल्डिंग में भारत का पहला कॉफी हाउस खोला।

2018: पंजाब के अमृतसर में दशहरा के दिन रावण दहन देखने के लिए ट्रेन की पटरियों पर खड़े लोगों को पठानकोट से आ रही डीएमयू ट्रेन कुचलते हुए बढ़ गई। हादसे में लगभग 60 लोग मारे गए।

2023 : महिलाओं को शक्ति मंदिरों के गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति देकर तमिलनाडु में क्रांतिकारी सुधारों का मार्ग प्रशस्त करने वाले आध्यात्मिक गुरु बंगारू आदिगलर का 82 वर्ष की आयु में निधन।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें