नॉलेज

हरियाणा की 'लाडो' ने जीता मिस वर्ल्ड का खिताब और NASA ने मंगल पर भेजा यान; जानें आज की तारीख का इतिहास

18 November History: दुनिया के इतिहास में 18 नवंबर का दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं के नाम दर्ज है। आज ही के दिन भारत की मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर ऐश्वर्या राय और प्रियंका चोपड़ा की परंपरा को आगे बढ़ाया। वहीं, 2013 में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह पर अंतरिक्ष यान भेजा था।

Image

आज का इतिहास

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 2017 में मानुषी छिल्लर ने जीता मिस वर्ल्ड का खिताब।
  • 1918 में लातविया ने रूस से की थी स्वतंत्रता की घोषणा।
  • 2013 में नासा ने मंगल ग्रह पर भेजा था अंतरिक्ष यान।

18 November History: साल के 11वें महीने के 18वें दिन की बात करें तो कुछ वर्ष पहले की एक खूबसूरत घटना के कारण इस दिन ने इतिहास में अपनी एक खास जगह बनाई है। दरअसल, 18 नवंबर 2017 को भारत की मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर ऐश्वर्या राय और प्रियंका चोपड़ा की परंपरा को आगे बढ़ाया।

हरियाणा के सोनीपत में जन्मी मानुषी ने 17 साल बाद यह खिताब देश के नाम किया। इससे पहले वर्ष 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने इस खिताब को जीतकर उन गौरवपूर्ण क्षणों पर भारत का नाम लिख दिया था। मानुषी ने मातृत्व को दुनिया का सबसे अधिक वेतन पाने योग्य काम बताकर निर्णायकों को प्रभावित किया।

देश दुनिया के इतिहास में 18 नवंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

1727 : महाराजा जय सिंह द्वितीय ने जयपुर शहर की स्थापना की। बंगाल के विद्यासागर चक्रवर्ती इस शहर के वास्तुकार थे।

1772 : पेशवा माधव राव प्रथम का निधन और उनके स्थान पर उनके छोटे भाई नारायण राव ने राजगद्दी संभाली।

1918 : उत्तरपूर्वी यूरोपीय देश लातविया ने रूस से स्वतंत्रता की घोषणा की।

1927 : डिज्नी ने एनिमेटेड फिल्मों की सीरीज पर काम करना शुरू किया।

1948 : बिहार की राजधानी पटना के निकट स्टीमर ‘नारायणी’ के दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच सौ लोग डूबे।

1959 : विमानवाहक पोत एचएमएस हर्मुज़ को ब्रिटिश रॉयल नेवी में शामिल किया गया, जिसे 1984 में सेवामुक्त करके भारत को बेच दिया गया।1987 में इसे आईएनएस विराट के रूप में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया, जहां इसने 30 वर्ष तक अपनी सेवाएं दीं।

1976: स्पेन की संसद ने 37 बरस की तानाशाही के बाद देश में लोकतंत्र की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

1978 : दक्षिण अफ्रीका के गुयाना में एक धार्मिक समुदाय पीपुल्स टैंपल क्रिश्चियन चर्च के सदस्यों ने सामूहिक रूप से आत्महत्या कर ली। शीतल पेय में जहर डालकर पीने से 900 से ज्यादा लोगों की मौत। इनमें 276 बच्चे थे।

1994 : फ़लस्तीनियों के आत्मनिर्णय के अधिकार को संयुक्त राष्ट्र ने मान्यता प्रदान की।

2008 : केन्द्र सरकार ने वैश्विक आर्थिक मंदी से देश की अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए आधारभूत ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं में 50,000 करोड़ रुपये देने का निर्णय किया।

2013 : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह पर अंतरिक्ष यान भेजा।

2017 : भारत की मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीता।

2022: निजी कंपनी द्वारा बनाए गए भारत के पहले रॉकेट विक्रम-एस को श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपित किया गया।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें