नॉलेज

जब पहली बार एक महिला ने अंतरिक्ष के लिए भरी उड़ान, देखता रह गया सारा जहान; जानिए और क्यों खास है आज का दिन

16 June History: इतिहास में 16 जून की तारीख पर बहुत सी घटनाएं दर्ज हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण घटना छह दशक से ज्यादा पुरानी है, जब रूस की एक महिला ने पहली बार अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी। रूस की 26 वर्षीय अंतरिक्ष यात्री लेफ्टिनेंट वैलेनटीना तेरेशकोवा ने वोस्तोक 6 के जरिए अंतरिक्ष की उड़ान भरी। वह अंतरिक्ष की अथाह गहराइयों की ओर रवाना हुई विश्व की पहली महिला थीं।

Image

16 जून का इतिहास

Photo : Times Now Digital

16 June History: इतिहास में 16 जून की तारीख पर बहुत सी घटनाएं दर्ज हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण घटना छह दशक से ज्यादा पुरानी है, जब रूस की एक महिला ने पहली बार अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी।

रूस की इस 26 वर्षीय महिला का नाम लेफ्टिनेंट वलेंटीना तेरेशकोवा था और उन्होंने रूस की राजधानी मोस्को से 16 जून 1963 को अंतरिक्ष यान - वोस्टोक 6 में सवार होकर अंतरिक्ष की ओर अपना सफर शुरू किया था। दुनिया में किसी भी महिला की यह अंतरिक्ष की ओर पहली उड़ान थी।

देश दुनिया के इतिहास में 16 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।

1779 : स्‍पेन ने ब्रिटेन के खिलाफ जंग का आगाज किया।

1911 : न्यूयार्क में आईबीएम कंपनी की स्‍थापना। पहले इसका नाम कंप्यूटिंग टैब्यूलेटिंग रिकार्डिंग कंपनी था।

1925 : राष्ट्रवादी नेता चितरंजन दास का निधन

1963 : रूस की 26 वर्षीय अंतरिक्ष यात्री लेफ्टिनेंट वैलेनटीना तेरेशकोवा ने वोस्तोक 6 के जरिए अंतरिक्ष की उड़ान भरी। वह अंतरिक्ष की अथाह गहराइयों की ओर रवाना हुई विश्व की पहली महिला थीं।

1979 - सीरिया में मुस्लिम ब्रदरहुड के साथ संघर्ष में 62 शेखों की मौत।

1992 : ब्रिटेन की राजवधू डायना के जीवन पर लिखी गई एक किताब का विमोचन। राजकुमारी डायना पर विवादास्पद किताब का विमोचन। 'डायना - ए ट्रू स्टोरी' शीर्षक की इस पुस्तक में डायना को दुखी और असंतुलित बताया गया।

2008 : कैलिफोर्निया में समलैंगिक जोड़े को शादी करने की इजाजत।

2012 : चीन ने अंतरिक्ष यान शेनझौ 9 लांच किया।

2012 : अमेरिकी वायुसेना (US Air Force) का रोबोटिक बोइंग एक्स-37बी अंतरिक्ष यान अपना मिशन पूरा कर पृथ्‍वी पर वापस लौटा।

2012 : बहुराष्ट्रीय शीतल पेय कंपनी कोका कोला ने म्यांमार में 60 वर्षों के बाद कारोबार शुरू किया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!