नॉलेज

सिलसिलेवार बम धमाकों से दहली थी मुंबई; 187 लोगों की मौत से देश में पसरा था मातम; जानें आज का इतिहास

11 July 2024: इतिहास में 11 जुलाई का दिन कई ऐतिहासिक घटनाओं के साथ दर्ज है। आज ही के दिन देश की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई में एक के बाद एक कई बम धमाके हुए थे। इन धमाकों में 187 लोगों की मौत हो गई। वहीं, साल 2008 में एप्पल ने आज ही के दिन आईफोन 3जी लॉन्च किया था।

Image

आज का इतिहास

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 1948 में यरूशलम पर हुआ था पहला हवाई हमला।
  • 2006 में मुंबई लोकल में हुआ था सिलसिलेवार बम ब्लास्ट।
  • 2008 में एप्पल ने आईफोन 3जी किया था लॉन्च।

11 July 2024: पिछले कुछ दशकों से आतंकवाद दुनियाभर में एक नासूर बनकर उभरा है। ग्यारह जुलाई को आतंकवाद ने देश की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई को एक ऐसा जख्म दिया था, जिसकी टीस समय के साथ-साथ बढ़ती चली गई।

मुंबई की लोकल रेलगाड़ियों में से कुछ में 11 जुलाई, 2006 को एक के बाद एक कई बम धमाके हुए थे। इन धमाकों में 187 लोगों की मौत हो गई और लगभग 700 लोग घायल हुए थे। इस दिन की अन्य बड़ी घटनाओं की बात करें तो 11 जुलाई 1989 से इस दिन को विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत हुई थी।

देश और दुनिया के इतिहास में 11 जुलाई की तारीख में दर्ज अन्य घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:

1889 : सोवा बाजार क्लब किसी फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने वाला पहला भारतीय दल बना।

1921 : मंगोलिया को चीन से आजादी मिली।

1948 : यरूशलम पर पहला हवाई हमला।

1973 : पेरिस के निकट ब्राजील का बोइंग विमान दुर्घटनाग्रस्त, 122 की मौत।

1977: मार्टिन लूथर किंग जूनियर को ‘मेडल ऑफ फ्रीडम’ से सम्मानित किया गया।

1989 : 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत।

1995 : अमेरिका एवं वियतनाम के बीच कूटनीतिक रिश्ते बने।

1995 : बोस्निया में 7000 से ज्यादा लोगों का नरसंहार।

2002 : चांग शांग दक्षिण कोरिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।

2006 : मुंबई की लोकल रेलगाड़ियों में सिलसिलेवार बम धमाके।

2008 : एप्पल ने आईफोन 3जी लॉन्च किया।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article