Kanpur: पुलिस थाने में शादी रचाकर पहुंची दो लड़कियां, घरवालों के उड़े होश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 29, 2020, 07:12 PM IST

Kanpur Same-Sex Marriage: कानपुर में घर से भागी दो लड़कियां सोमवार को बर्रा चौकी वरमाला पहनकर आईं तो घरवालों के भी होश उड़ गए दोनों ने आपस में शादी कर ली थी।

Kanpur: पुलिस थाने में शादी रचाकर पहुंची दो लड़कियां, घरवालों के उड़े होश

यूपी के कानपुर (Kanpur) शहर में दो लड़कियों ने आपस में शादी कर ली और शादी के बाद अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस स्टेशन पहुंची वहां पर ये देखकर हंगामा ही खड़ा हो गया, बताया जा रहा है कि दो सहेलियों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर आपस में शादी कर ली बाद में लड़कियों ने परिवार के साथ जाने से इनकार कर दिया जिसके बाद  इसके बाद दोनों के परिजन भिड़ गए और दोनों के परिजनों ने पुलिस चौकी में जमकर हंगामा किया।

बताते हैं कि दोनों लड़कियों ने मंदिर में शादी की और किराए का मकान लेकर अलग रहने लगी हैं जिसका विरोध दोनों के घरवाले कर रहे हैं और दोनों के रिश्तों की भनक लगते ही उनके घरवालों ने इस रिश्ते को खत्म करने की पुरजोर कोशिश की लेकिन दोनों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा और दोनों के रिश्ते प्रगाढ़ होते चले गए।

दोनों ने अपने घरवालों की मर्जी के बगैर शादी कर डाली

दोनों के बीच ऐसी बॉंडिंग हुई कि दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाईं और निकल पड़ीं एक दूसरे का सहारा बनने के लिए और दोनों ने अपने घरवालों की मर्जी के बगैर शादी कर डाली और अब दोनों एक दूसरे का साथ निभाने की बात कह रही हैं। दोनों के प्यार होने के बाद घर से भागकर शादी करने के बाद पुलिस ने दबाव बनाने का प्रयास किया तो दोनों अलग करने पर आत्महत्या करने की धमकी दे डाली। दुल्हन बनी लड़की का कहना है कि उसने अपनी सहेली से अपनी मर्जी से शादी की है और उसकी मां झूठे आरोप लगा रही है खैर एक युवती के अपनी ही सहेली के साथ भागकर शादी करने का मामला सामने आने के बाद इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है और लोग दोनों के बीच प्रेम संबंध और शादी की बात को लेकर तरह-तरह की बातें करते हुए चर्चा कर रहे हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!