Kanpur: विकास दुबे के नाम पर दादागिरी करने की कोशिश, शख्स का ऑडियो क्लिप वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 8, 2020, 02:44 PM IST

गैंग्स्टर विकास दुबे के नाम पर दादागिरी करने की कोशिश करने वाले एक शख्स का ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Kanpur: विकास दुबे के नाम पर दादागिरी करने की कोशिश, शख्स का ऑडियो क्लिप वायरल

कानपुर: कानपुर के गैंग्स्टर विकास दुबे के नाम पर दादागिरी करने का प्रयास करने वाले एक शख्स का ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। शख्स ने अपने आप को विकास दुबे का दोस्त बताते हुए कंप्यूटर इंस्टीट्यूट के एक कर्मचारी को धमकी देते हुए कहा कि वह फीस वापस कर दे वरना उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

पुलिस ने बताया कि कंप्यूटर इंस्टीट्यूट के कर्मचारी आशीष ने अपनी शिकायत में कहा कि उसे एक व्यक्ति का कॉल आया जिसने अपना नाम राम सिंह बताया था। उसने उसे धमकी देते हुए कहा कि वह फीस वापस कर दे। कॉलर ने आगे उसे धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने उसकी कही बात नहीं मानी तो वह इंस्टीट्यूट ओनर को जान से मार देगा। 

उसने बताया कि गैंग्स्टर विकास दुबे उसका फ्रेंड था। उसने स्थानीय विधायक का नाम भी लिया और कहा कि उसे एरिया में सभी जानते हैं। इस मामले में पुलिस का कहना है कि ऐसा पहली बार है कि  गैंग्स्टर विकास दुबे के नाम पर किसी ने धमकी भरे कॉल करने की कोशिश की है।

यह दुर्भाग्यपूर्ण है। लेकिन हम दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। इस संबंध में आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और इसकी जांच शुरू कर दी गई है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!