Indian Army Recruitment 2024: भारतीय सेना में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Indian Army Recruitment) खबर है। इंडियन आर्मी ने सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (AFMS) के तहत शॉर्ट सर्विस कमीशन मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती (Indian Army Vacancy) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत SSC MO के कुल 400 से ज्यादा पदों की रिक्तियों पर भर्ती (Indian Army SSC MO Vacancy) की जाएगी।
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट amcsscentry.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर (Indian Army SSC MO Recruitment) सकते हैं। यहां आवदेन के लिए लिंक 16 जुलाई को एक्टिव कर दिया जाएगा। यहां आप इंडियन आर्मी के SSC MO के पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस से लेकर संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Indian Army Recruitment: कुल कितनी वैकेंसी
यहां मेडिकल ऑफिसर के कुल 450 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। जिसें पुरुष उम्मीदवारों के लिए 338 पद व महिला अभ्यर्थियों के लिए कुल 11 पद निर्धारित हैं।Indian Army SSC MO Age Limit: कितनी होनी चाहिए उम्र
भारतीय सेना के शॉर्ट सर्विस कमीशंड चिकित्सा अधिकारी के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस या पीजी की डिग्री होनी चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो एमबीबीएस डिग्री धारक की आयु 30 वर्ष से कम व पीजी डिग्री धारकों के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष से कम होनी चाहिए।Indian Army SSC MO Recruitment 2024 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले amcsscentry.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Indian Army SSC-MO Recruitment 2024 पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगी।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए दस्तावेजन स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
