Rajasthan Political crisis: अशोक गहलोत की चिट्ठी पीएम मोदी के नाम, सरकार गिराने का रची जा रही है साजिश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 23, 2020, 12:22 AM IST

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत एक तरफ सरकार सुरक्षित होने का दावा कर रहे हैं। लेकिन दूसरी तरफ पीएम नरेंद्र मोदी को खत लिखकर कहा है कि किस तरह सरकार गिराने की साजिश रची जा रही है।

Rajasthan Political crisis: अशोक गहलोत की चिट्ठी पीएम मोदी के नाम, सरकार गिराने का रची जा रही है साजिश

नई दिल्ली। राजस्थान का सियासी रण होटल के साथ साथ अदालत के जरिए भी लड़ा जा रहा है। सचिन पायलट खेमे को 24 जुलाई तक हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। लेकिन विधानसभा के स्पीकर सी पी जोशी ने कहा कि उन्होंने तो सिर्फ नोटिस दिया था। वो हाईकोर्ट के फैसला सुरक्षित रखने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। लेकिन इन सबके बीच राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने पीएम मोदी को खत लिखकर बताया है कि कैसे उनकी चुनी हुई सरकार गिराने की साजिश रची जा रही है। 

पीएम को सीएम का खत
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लिखा है कि पूर्व पीएम राजीव गांधी की सरकार द्वारा 1985 में दलबदल निरोधक कानून बनाया गया था। उसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी सरकार द्वारा कुछ संशोधन किए गए। लेकिन न केवल उन्हीं संशोधनों का अपमान किया जा रहा है बल्कि जनहित के मुद्दों को नजरंदाज करते हुए राज्य में लोकतांत्रित तरीके से चुनी गई राज्‍य सरकारों को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है। ह जनमत का घोर अपमान और संवैधानिक मूल्‍यों की खुली अवहेलना है।



सरकार गिराने की रची जा रही है साजिश
राजस्थान के साथ साथ कर्नाटक और मध्‍य प्रदेश का जिक्र करते हुए वो कहते हैं कि कोरोना संकट के बीच हमारी प्राथमिकता जनता की मदद करना हैं। लेकिन जिस तरह से लोकप्रिय सरकार को गिराने की कोशिश की जा रही है वो कहां तक सही है। उनकी सरकार सुशासन के उद्देश्यों को पूरी करते हुए कार्यकाल पूरा करेगी। वो आगे लिखते हैं कि संविधान में बहुदलीय व्यवस्था के कारण राज्यों एवं केंद्र में अलग-अलग दलों की सरकारे चुनीं जाती रही है। यह हमारे लोकतंत्र की खूबसूरती भी है। आपने देखा होगा कि समय समय पर अलग अलग दलों की सरकारें दलगत राजनीति से ऊपर उठकर लोकतंत्र के बुनियादी मूल्यों को बरकरार रखने का काम किया है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!