देश

Zubeen Garg Death Case: चचेरे भाई के साथ असम के DSP की भी हुई गिरफ्तारी, सिंगर जुबीन गर्ग की मौत के मामले में आया नया मोड़

पुलिस उपाधीक्षक (DSP) और गायक के चचेरे भाई संदीपन गर्ग सिंगापुर में जुबिन के डूबने की घटना के दौरान उनके साथ मौजूद थे। जुबिन गर्ग की 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय मौत हो गई थी।

Image

जुबीन गर्ग की मौत के मामले में पुलिस अधिकारी की गिरफ्तारी। Photo-PTI

Zubeen Garg Death Case Update: गायक जुबिन गर्ग की पिछले महीने सिंगापुर में मौत के मामले में उनके चचेरे भाई और असम पुलिस के डीएसपी संदीपन गर्ग को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डीएसपी पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें गैर इरादतन हत्या, आपराधिक साजिश और लापरवाही से मौत शामिल है। यह इस मामले में पांचवीं गिरफ्तारी है।

इससे पहले, 'नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल' के मुख्य आयोजक श्यामकानु महंत, गायक के प्रबंधक सिद्धार्थ शर्मा और उनके बैंड के दो सदस्यों शेखर ज्योति गोस्वामी और अमृतप्रभा महंत को गिरफ्तार किया गया था।

पूछताछ के बाद हुई गिरफ्तारी

अपराध जांच विभाग (CID) के विशेष पुलिस महानिदेशक मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, 'हमने संदीपन गर्ग को गिरफ्तार किया है। अब हम आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं कर रहे हैं।' सिंगापुर में गायक की मौत के मामले में पकड़े गए पुलिस अधिकारी से पिछले कुछ दिनों में कई बार पूछताछ की गई है।

क्यों हुई गिरफ्तारी?

पुलिस उपाधीक्षक (DSP) और गायक के चचेरे भाई संदीपन गर्ग सिंगापुर में जुबिन के डूबने की घटना के दौरान उनके साथ मौजूद थे। एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'हमारी टीम उसे यहां एक अदालत में ले गई है। हम पुलिस रिमांड की मांग करेंगे।' मामले के सिलसिले में पहले गिरफ्तार किए गए चार अन्य लोग अब पुलिस हिरासत में हैं।

जुबिन गर्ग की मौत

जुबिन गर्ग की 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय मौत हो गई थी। वह श्यामकानु महंत और उनकी कंपनी द्वारा आयोजित नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के चौथे संस्करण में भाग लेने के लिए दक्षिण पूर्व एशियाई देश में गए थे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ा author

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदे... और देखें

End of Article