देश

SIR को लेकर संसद में गतिरोध, EC के सामने किसी ने दर्ज नहीं कराया ऐतराज; सामने आया नया डेटा

Bihar Electoral Rolls: बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर संसद में मानसून सत्र के 13वें दिन भी गतिरोध जारी रहा। इस बीच, चुनाव आयोग ने बुधवार को बड़ा दावा किया कि एक अगस्त को बिहार में मतदाता सूची का मसौदा प्रकाशित होने के बाद से 6 अगस्त तक राजनीतिक दलों ने कोई ऐतराज नहीं जताया है।

Image

चुनाव आयोग (फाइल फोटो)

Photo : iStock

Bihar Electoral Rolls: बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर संसद में मानसून सत्र के 13वें दिन भी गतिरोध जारी रहा। इंडी गठबंधन के कई घटक दलों ने एसआईआर मुद्दे पर चर्चा की मांग की। इस बीच, चुनाव आयोग ने बुधवार को एक डेटा जारी कर बड़ा दावा किया। चुनाव आयोग के मुताबिक, एक अगस्त को बिहार में मतदाता सूची का मसौदा प्रकाशित होने के बाद से 6 अगस्त तक राजनीतिक दलों ने कोई ऐतराज नहीं जताया है।

मतदाताओं ने जताईं आपत्तियां

हालांकि, एसआईआर पर दैनिक बुलेटिन में चुनाव आयोग ने बताया कि मसौदा सूची के संबंध में मतदाताओं से सीधे 3,659 दावे और आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। 18 साल या उससे अधिक उम्र के नए मतदाताओं से प्राप्त फार्मों की संख्या 19,186 है।

शिकायतों का कब होगा समाधान?

नियमों के अनुसार, दावों और आपत्तियों का निपटारा संबंधित निर्वाचक रिजस्ट्रीकरण अधिकारी/ सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ/एईआरओ) द्वारा 7 दिनों की समाप्ति के बाद किया जाना है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की, क्या हैं आरोप?

दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की, क्या हैं आरोप?

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

नाना पाटेकर के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा, दिल टूट गया...पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी तक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

नाना पाटेकर के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा, दिल टूट गया...पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी तक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ