देश

जाकिर नाइक के असर में सौरभ बन गया सलीम, अब ATS की गिरफ्त में, मां-बाप ने किए कई खुलासे

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 19, 2023, 12:13 PM IST

पिता ने कहा कि सौरभ अपने कंप्यूटर पर जाकिर नाइक के भाषण देखता था। मैंने उसके कमरे से कई इस्लामिक किताबें भी बरामद की थीं।

Image

zakir naik

Photo : ANI

Zakir Naik: सौरभ उर्फ मोहम्मद सलीम उन 16 लोगों में शामिल है, जिन्हें पिछले हफ्ते भोपाल और हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया था। मध्य प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने आतंकी हमलों की योजना बनाने में शामिल होने के आरोप में इन्हें पकड़ा था। अब सौरभ के मां-बाप ने अपने बेटे को लेकर कई खुलासे किए हैं। वहीं, मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के अनुसार, गिरफ्तार लोग एक समूह का हिस्सा हैं जिसमें एक प्रोफेसर और एक जिम ट्रेनर शामिल भी है। ये लव-जिहाद और धर्मांतरण में भी शामिल थे।

इस्लाम अपनाने के लिए लालच दिया गया

सौरभ के पिता अशोक राज वैद्य ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात की और बताया कि कैसे उन्हें पता चला कि सौरभ को इस्लाम अपनाने के लिए लालच दिया गया था। और कैसे उसने अपना नाम बदलकर मोहम्मद सलीम रख लिया। सौरभ के पिता अशोक राज वैद्य ने कहा, हमारे परिवार में हम अपने बच्चों को अन्य धर्मों से अपना जीवन साथी चुनने की अनुमति देते हैं और इसे धर्म परिवर्तन नहीं कहते हैं। अशोक राज वैद्य एक आयुर्वेद चिकित्सक हैं। यह पूछे जाने पर कि कब उन्हें लगा कि सौरभ इस्लाम कबूल कर रहा है, वैद्य ने कहा, मैंने पहली बार सौरभ की गतिविधियों और उसकी बातों पर 2011 में गौर किया। उसने हमारे पारिवारिक कार्यों और धार्मिक उत्सवों से खुद को दूर करना शुरू कर दिया था। कुछ समय बाद उसकी पत्नी ने भी इस्लामी कपड़े पहनना शुरू कर दिया। तभी मैंने उन्हें समझाने की कोशिश की थी।

वैद्य ने कहा, मैंने सौरभ को हमारा घर छोड़ने के लिए कहा। वैद्य ने कहा कि उन्होंने पूरे मामले की सूचना पुलिस को भी दी। हालांकि, पुलिस ने कोई कार्रवाई करने से इनकार कर दिया क्योंकि उन्होंने पाया कि सौरभ ने स्वेच्छा से इस्लाम कबूल किया था। सौरभ के पिता ने कहा कि एक डॉक्टर कमाल सौरभ के कॉलेज के दिनों में उसके आसपास रहा करता था। बाद में हमें पता चला कि डॉ. कमाल विवादास्पद इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक का एजेंट था और उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। उसने मेरे बेटे को इस्लामी प्रार्थना सिखाई थी।

जाकिर नाइक के भाषण देखता था सौरभ

वैद्य ने कहा, सौरभ अपने कंप्यूटर पर जाकिर नाइक के भाषण देखता था। मैंने उसके कमरे से कई इस्लामिक किताबें भी बरामद की थीं। टीवी पर सीरियाई समाचार देखकर सौरभ इस्लाम के बारे में बात करता था कि वे सीरियाई लोगों पर हमला क्यों कर रहे हैं। वैद्य ने कहा कि सौरभ ने बड़ी हस्तियों द्वारा आयोजित कई इस्लामी कार्यक्रमों में भी भाग लिया था। वैद्य ने जाकिर नाइक के भाषणों के प्रसारण पर रोक लगाने के लिए कांग्रेस के नेतृत्व वाले केंद्र को पत्र भी लिखा था।

मां ने कहा, सौरभ के मुस्लिम दोस्त उसे घेरे रहते थे

अपने बेटे की गिरफ्तारी की बात करते हुए वैद्य ने कहा कि उनका मानना है कि सौरभ किसी भी आतंकवादी गतिविधियों में शामिल नहीं था। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अगर सौरभ ने इस्लाम नहीं छोड़ा तो उनका परिवार सौरभ को घर में वापस आने की अनुमति नहीं देगा। सौरभ की मां वसंती जैन ने कहा कि उनकी पोते-पोतियों ने मदरसा जाना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि सौरभ के मुस्लिम दोस्तों ने उसे कभी अकेला नहीं छोड़ा और वे हमेशा उसके आसपास रहा करते थे। लेकिन मैं कभी उनके बीच नहीं पड़ी क्योंकि मैं अपने बेटे की जान को लेकर डरी हुई थी।

उन्होंने आगे खुलासा किया कि सौरभ कोविड महामारी के दौरान अपने मुस्लिम दोस्तों के साथ एक फ्लैट में रहने लगा था। उसने मुझे अपने साथ रहने के लिए भी बुलाया था, लेकिन मैंने मना कर दिया। अपने बेटे की गिरफ्तारी के बारे में पूछे जाने पर वसंती जैन ने कहा कि उसकी गिरफ्तारी से दो दिन पहले उसने सौरभ से आखिरी बार बात की थी। (एएनआई इनपुट)

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

इंस्टाग्राम पर सोनिया गांधी की डेब्यू, दिखाई अपनी किताब 'Belonging: A Journey of Love' की पहली झलक

इंस्टाग्राम पर सोनिया गांधी की डेब्यू, दिखाई अपनी किताब  'Belonging: A Journey of Love' की पहली झलक

रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने के मामले ने पकड़ा तूल, प्रियंका वाड्रा बोलीं- मुझे आप पर गर्व है

रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने के मामले ने पकड़ा तूल, प्रियंका वाड्रा बोलीं- मुझे आप पर गर्व है

नाप दिया गया आमिर शौकीन, बोले थे किरेन रिजिजू- दुष्ट को दिल्ली और त्रिपुरा पुलिस कड़ा सबक सिखाएगी

नाप दिया गया आमिर शौकीन, बोले थे किरेन रिजिजू- दुष्ट को दिल्ली और त्रिपुरा पुलिस कड़ा सबक सिखाएगी

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

आज की ताजा खबर, 22 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सौरव दास और आशुतोष रांका को आज क्राइम ब्रांच ने तलब किया...भारत आए पोलैंड के प्रधानमंत्री, राजस्थान में पंचायत चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान प्रारंभ, अमित शाह का जन्मदिन आज

आज की ताजा खबर, 22 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सौरव दास और आशुतोष रांका को आज क्राइम ब्रांच ने तलब किया...भारत आए पोलैंड के प्रधानमंत्री, राजस्थान में पंचायत चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान प्रारंभ, अमित शाह का जन्मदिन आज